{"_id":"5a9c5dec4f1c1b28428b8875","slug":"41520197100-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाही शादी: कमल के फूल पर होंगे सात फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाही शादी: कमल के फूल पर होंगे सात फेरे
Updated Mon, 05 Mar 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह की पौत्री की शाही शादी के लिए मस्कट फार्म हाउस को शीशमहल की थीम पर सजाया जा रहा है। इसमें मैरुन और लाइट गोल्डन रंगों का खूबसूरत संयोजन किया जा रहा है।
शीश महल के ठीक सामने बीचोबीच एक बड़े से कमल के फूल का सेट बनाया जा रहा है। इसी फूल पर पूर्णिमा और कुंवर प्रवीण राज के सात फेरे होंगे। दिल्ली की क्यू इवेंट्स कंपनी की गीता समूही ने इसको डिजाइन किया है। स्थानीय स्तर पर राधा लाइट हाउस इसको सहयोग कर रहा है। रविवार को शिक्षा मंत्री संदीप सिंह पूरे दिन मस्कट में तैयारियों को परखने में लगे रहे।
मस्कट हाउस में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित कुछ प्रमुख वीआईपी लोगों के खाने के लिए एक हाल रिजर्व रखा गया है। जिसमें सजावट का काम पूरा किया जा रहा है। ये हॉल शीशमहल के ठीक दांयी ओर है। इसके ठीक सामने ही एक पूरा बंगला सेफ हाउस बनाया जा रहा है। जिसमें राष्ट्रपति आराम कर सकेंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रपति के अलावा अन्य बड़े नेता भी यहां ठहर सकते हैं। इस सेफ हाउस के पास ही एक बहुमंजिला इमारत में अन्य खास मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था गई है। मस्कट फार्म हाउस के बराबर रॉयल रेजीडेंसी की दीवार का एक हिस्सा तोड़ कर दोनों को मिलाया गया है, ताकि वर वधु पक्ष का आवागमन सुविधाजनक हो। रॉयल रेजीडेंसी में सामान्य मेहमानों के ठहरने, खाने और मनोरंजन का पूरा इंतजाम किया गया है।
यहां कुछ नामचीन कलाकार भजन संध्या में अपने सुर बिखरेंगे तो राधाकृष्ण की कुछ अनूठी झांकियां भी मन मोहेंगी। इस दौरान मुंबई से आए तीन इंवेट ग्रुप अपनी रंगारंग पेशकश देेंगे। नामचीन एंकर हुसैन मुख्य समारोह की एंकरिंग करेंगे।
इटेलियन, चाइनीज और इंडियन व्यंजन परोसे जाएंगे
समारोह में इटेलियन,चाइनीज और इंडियन व्यंजन परोसे जाएंगे। इंडियन व्यंजन में साउथ इंडियन, नार्थ इंडियन और दो दर्जन से अधिक स्नैक्स के लजीज व्यंजन शामिल होंगे। तकरीबन पांच सौ लोगों के लिए वीआईपी खाना और पांच हजार लोगों के लिए विशेष खानपान के इंतजाम किए गए हैं। मस्कट में वीआईपी तो रॉयल में विशेष मेहमानों के खानपान की व्यवस्था होगी।
राष्ट्रपति का कार्यक्रम अब तक नहीं आया
शादी में शामिल होने के लिए मेहमान केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी और मेजबान राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह का सरकारी कार्यक्रम आ गया है। खास बात ये कि इस समारोह के सबसे प्रतिष्ठित मेहमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का औपचारिक कार्यक्रम अब तक नहीं आया है। एडीएम सिटी एसबी सिंह ने बताया कि सभी माननीय एवं बड़े नेताओं के आने के कार्यक्रम मिलते ही उनके प्रोटोकाल के अनुसार तैयारियां पूरी कर ली जा रही हैं।
सभी दस सरकारी गेस्ट हाउस बुक
मुख्य समारोह स्थल मस्कट फार्म हाउस और रॉयल रेजीडेंसी होटल के अलावा जिले के ग्यारह सरकारी गेस्ट हाउस शाही शादी के लिए बुक कराए गए हैं। इन सभी गेस्ट हाउस में इलेक्ट्रिक सिक्योरिटी सहित अन्य जांच पड़ताल की जा रही है। इनकी व्यवस्थाएं भी दुरुस्त की जा रही हैं।
11 हेलीकाप्टर और चार स्टेट प्लेन की व्यवस्था
एडीएम सिटी एसबी सिंह ने बताया कि सारसौल में चार, नुमाइश मैदान में तीन और धनीपुर हवाई पट्टी पर चार हेलीकाप्टर के साथ चार स्टेट प्लेन के उतरने की व्यवस्था की जाएगी। कुल 11 हेलीकाप्टर और चार विमान को उतारने और उड़ाने की व्यवस्था की जा रही है। अगर वीआईपी संख्या बढ़ी तो मांग के अनुसार और व्यवस्था कराई जाएगी।
एक हजार से ज्यादा लोग तैयारियों में
समारोह स्थल, दस सरकारी गेस्ट हाउस, हेलीपेड और सड़कों को चुस्त दुरुस्त करने में तकरीबन एक हजार लोग इस समारोह की तैयारियों में दिन रात काम कर रहे हैं। यहां पीडब्ल्यूडी, मंडी प्रशासन, नगर निगम, एडीए, बिजली विभाग, आरटीओ सहित अन्य विभागों के अफसर और मजदूर लग रहे हैं।