{"_id":"5a9713544f1c1bb2208bbdac","slug":"41519850324-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत पेट्रोलियम के गैस सिलेंडरों में मिली घटतौली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत पेट्रोलियम के गैस सिलेंडरों में मिली घटतौली
Updated Thu, 01 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत पेट्रोलियम के गैस सिलेंडरों में घटतौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
ऑयल एवं गैस के क्षेत्र में बड़ा नाम भारत पेट्रोलियम कारॅपोरेशन की साख को बट्टा लगाने वाला मामला सामने आया है। सारसौल स्थित अलीगढ़ गैस सर्विस एजेंसी के गोदाम में रखे सिलेंडरों की जांच में बीपीसीएल के सिलेंडरों में 130 ग्राम से लेकर 210 ग्राम तक की घटतौली पाई गई है।
इसका खुलासा तब हुआ जब चीफ फॉयर अफसर के घर पर ही कंपनी का हॉकर चार किलो कम गैस का सिलेंडर लेकर पहुंच गया। अफसर की सूचना पर पहुंची विधिक माप विज्ञान विभाग की टीम ने गोदाम में रखे सिलेंडरों की जांच की तो घटतौली का पता चला। इस मामले में कंपनी एवं एजेंसी को नोटिस जारी हो गया है।
चीफ फॉयर सेफ्टी अफसर विवेक शर्मा का घरेलू गैस कनेक्शन सारसौल स्थित अलीगढ़ गैस सर्विस से है। सोमवार को सुबह उनके निवास पर हॉकर सिलेंडर लेकर आया। शक होने पर उसका वजन कराया गया तो चार किलो गैस कम निकली। पूछताछ में हॉकर ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विवेक की सूचना पर विधिक माप विज्ञान विभाग की टीम भी आ गई। टीम ने विवेक के साथ एजेंसी के सारसौल स्थित गोदाम में रखे 12 सिलेंडरों की जांच की। जांच में सभी में 130 ग्राम से 210 ग्राम गैस कम पाई गई। जांच में पता चला कि बीपीसीएल कंपनी से ही गैस कम आ रही है।
नियमानुसार 150 ग्राम या उससे ज्यादा गैस कम पाए जाने पर उसे कंपनी को वापस करने का प्रावधान है। लेकिन आधा किलो तक गैस कम पाए जाने के बावजूद एजेंसी ने इन्हें वापस करने के बजाय पूरे दामों पर उपभोक्ताओं को सप्लाई किए। विधिक माप विज्ञान विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक हरीश प्रजापति ने बताया कि इस मामले में कंपनी और एजेंसी को नोटिस जारी किया गया है। कार्रवाई के दौरान वरिष्ठ निरीक्षक राम सुंदर अकेला भी मौजूद थे।