फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   24 घंटे काम करेगा नगर निगम कंट्रोल रूम

24 घंटे काम करेगा नगर निगम कंट्रोल रूम

Thu, 01 Mar 2018 02:08 AM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
24 घंटे काम करेगा नगर निगम कंट्रोल रूम
होली पर 24 घंटे काम करेगा नगर निगम कंट्रोल रूम
विज्ञापन


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।

रंगों के त्योहार होली पर पानी, सफाई, स्ट्रीट लाइट आदि की व्यवस्था को लेकर नगर निगम ने कमर कस ली है। होली पर नगर निगम का कंट्रोल रूम 1 और 2 मार्च को 24 घंटे चालू रहेगा।

नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि शहर में कहीं भी शिकायत होने पर लोग तत्काल इसकी शिकायत कर सकेंगे। इसके अलावा शहर को सात सेक्टरों में बांट कर सेक्टर प्रभारी तैयार किए गए हैं। इसके अलावा स्वच्छता निरीक्षकों को भी निर्देश दिए गए हैं। चूंकि धूल वाले दिन ही जुमे की नमाज भी है इसलिए साफ सफाई के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


तीन दिन अपने पशु खुले न छोड़ें: नगर आयुक्त
होली पर नगर निगम द्वारा आवारा पशुओं को पकड़ने का विशेष अभियान चलेगा। नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने बताया कि इसके लिए बुधवार से शुक्रवार तक आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए टीमें घूमेंगी। इस दौरान जिस किसी भी व्यक्ति का जानवर पकड़ा जाएगा। उससे जुर्माना भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों में सफाई को 120 सफाई कर्मियों की ड्यूटी
होली पर नगर निगम के अफसरों ने भी सफाई और पेयजल आपूर्ति सुचारु रखने की रणनीति बनाई है। नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने इसके लिए 20 अफसरों और 120 सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। जिससे शहर के बाजारों, होलिका दहन स्थल, प्रमुख चौराहों पर विशेष सफाई व्यवस्था रह सके। उन्होंने जीएम जल को निर्देशित किया है कि होली पर बाजारों में टेसू के फूलों से रंग बनाकर होली होती है। इसके लिए दुकानदारों को पानी की कमी नहीं होए इसलिए पेयजल आपूर्ति दुरुस्त रखें।
सफाई व्यवस्था में सहयोग करेगा नगर निगम ड्राइवर संघ
नगर निगम निगम ड्राइवर संघ ने एलान किया है कि वह शहर की सफाई व्यवस्था में तहे दिल से सहयोग करेगा। बुधवार को नगर निगम वर्कशाप में ड्राइवर संघ का होली कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। नगर आयुक्त ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी। इस पर ड्राइवर संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें होली की सफाई व्यवस्था में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में ड्राइवर संघ के अध्यक्ष शेखर जीवन, राजकुमार खन्ना, आनंद सहाय, छन्नो नमोशंकर, विजय शेखर. संजय करौती, अहसन रब, संजय आनंद, सुरेश चंद्र सक्सेना आदि मौजूद रहे।

ट्रेनों में व्यवस्था को लेकर रेलवे सतर्क
होली के त्योहार पर बाहर काम कर रहे लोगों की घर वापसी शुरू हो चुकी है। इससे सभी एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन में यात्रियों की संख्या एकाएक काफी बढ़ गई है। रेल अफसर इसको लेकर विशेष सतर्क हैं। उन्होंने आरपीएफ अफसरों को विशेष निगाह रखने को निर्देशित किया है। जिससे ट्रेन में यात्रियों के साथ कोई अप्रिय घटना नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed