फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   किसान सम्मान दिवस पर 92 किसान सम्मानित

किसान सम्मान दिवस पर 92 किसान सम्मानित

Sun, 24 Dec 2017 01:45 AM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
किसान सम्मान दिवस पर 92 किसान सम्मानित
किसान सम्मान दिवस पर 92 किसान सम्मानित
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौ. चरण सिंह के जन्मदिवस किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर क्वार्सी फार्म हाउस में हुए कार्यक्रम में 92 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया।

उद्घाटन डीएम ऋषिकेश भास्कर याशोद और सीडीओ दिनेशचंद्र ने किया। इस मौके पर कृषि यंत्र प्रदर्शनी, जैविक खेती प्रदर्शनी, किसान गोष्ठी एवं किसान मेला आयोजित हुआ। कृषि विभाग एवं प्राइवेट संस्थानों ने 35-40 स्टाल लगाकर किसानों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि विधायक बरौली ठा. दलवीर सिंह ने चौधरी साहब को किसानों का मसीहा बताते हुए कहा कि अंग्रेजों ने बनाए किसान विरोधी कई कानूनों को उन्होंने समाप्त कराया। वह जातिवाद एवं भ्रष्टाचार के प्रबल विरोधी थे। विधायक कोल अनिल पाराशर ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार चौ. साहब के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर फसली ऋण मोचन योजना को किसान हित में ही कार्यान्वित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ दिनेश चंद्र ने कहा कि स्व. चौ. चरण सिंह को गरीबों, किसानों एवं मजदूरों का मसीहा बताया। उन्होंने किसानों से अपील की कि अगर किसान स्वच्छ शौचालय बनवा ले तो संक्रमित बीमारियों से राहत मिल जाएगी। इस मौके पर आईएएस बी. चंद्रकला द्वारा निर्मित लघु फिल्म ‘हम अनाड़ी हैं’ का प्रदर्शन किया गया। उप कृषि निदेशक अनिल कुमार ने कहा कि कृषि विभाग ने जिले की 122 न्याय पंचायतों में दो चरणों में किसान पाठशालाएं आयोजित की। अंत में अच्छी पैदावार, उपज प्राप्त करने वाले प्रगतिशील 92 किसानों को सम्मानित किया गया।


इसमें जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार सात हजार, दूसरा पांच हजार और विकासखंड स्तर पर पुरस्कार दो हजार रुपये हैं। इसके अतिरिक्त अन्य किसानों को भी शाल उढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान एवं अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed