फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   पूर्व छात्रों के लिए शुरू होगा ‘डिस्टिंग्विस्ड एल्युमनाई अवार्ड’

पूर्व छात्रों के लिए शुरू होगा ‘डिस्टिंग्विस्ड एल्युमनाई अवार्ड’

Tue, 17 Oct 2017 02:30 AM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
पूर्व छात्रों के लिए शुरू होगा ‘डिस्टिंग्विस्ड एल्युमनाई अवार्ड’
पूर्व छात्रों के लिए शुरू होगा ‘डिस्टिंग्विस्ड एल्युमनाई अवार्ड’
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में शीघ्र ही राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डिस्टिंग्विस्ड एल्युमनाई अवार्ड का गठन किया जाएगा। हर संकाय के लिए अलग से पूर्व छात्रों के सम्मेलन का आरंभ करने की भी योजना बनाई जा रही है।

इसकी घोषणा एएमयू कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने दो दिवसीय पूर्व छात्रों के सम्मेलन के समापन समारोह में की। समारोह का आयोजन कैनेडी हॉल में किया गया था। कुलपति ने कहा कि इंटर्नशिप एवं अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से पूर्व छात्रों के बच्चों को भी विश्वविद्यालय से जोड़ा जाएगा जो कि विश्व के विभिन्न भागों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। रोहतक की पं. एचएल शर्मा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के कुलपति प्रो. ओपी कालरा ने कहा कि एएमयू ऐसी शिक्षण संस्था है जहां मुस्लिम हिंदी व संस्कृति सीखते हैं, वहीं हिंदू छात्र उर्दू सीखते हैं।
विज्ञापन


अमेरिका से आए हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अब्दुल वासे ने कहा कि इस्लाम धर्म में शिक्षा ग्रहण करने पर बहुत बल दिया गया है। उद्यमी ताहिर मद्रासवाला ने कहा कि वो अपने जीवन में इस कामयाबी के लिए एएमयू के शिक्षकों के अलावा अपने सीनियर और जूनियर को जिम्मेदार मानते हैं। ब्रिटानियां के उपाध्यक्ष अली हारिस शेर ने बालीवुड अभिनेता सलमान खान के साथ अपनी भेंट को याद करते हुए कहा कि सलमान ने उनसे कहा कि उनकी बातचीत में एएमयू की तहजीब की परछाई साफ प्रकट होती है। इस अवसर पर कुलपति द्वारा इखलास अहमद शेरवानी द्वारा लिखित पुस्तक ‘सर सैयद भारत के अनमोल रत्न’ का विमोचन भी किया। कार्यक्रम के समापन पर विश्वविद्यालय के छात्रों ने एएमयू ड्रामा क्लब के सहयोग से सर सैयद पर एक ड्रामा प्रस्तुत किया। अहमदी स्कूल फॉर विजुअली चैलेन्जड के छात्र व छात्राओं ने विश्वविद्यालय तराना तथा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। डॉ. शारिक अकील ने कार्यक्रम का संचालन किया जबकि, प्रो. सुहैल साबिर ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
महिलाओं पर विशेष सत्र का आयोजन
अलीगढ़। पूर्व छात्रों के सम्मेलन के आखिरी दिन महिला छात्राओं पर आधारित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सफल महिलाओं ने अपनी सफलता की कहानी छात्र-छात्राओं को सुनाया। इसमें ऐराजोना स्टेट यूनिवर्सिटी की प्र. यासमीन सेकिया, वरिष्ठ पत्रकार आरफा खानम, सबीहा सईद, इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विसेज की तसनीम रसूल बास, जामिया मिल्लिया की डीन प्रो. नुजहत परवीन खान, यूएसई की गजा़ला कोहकन शम्सी तथा ऑनर हार्वेस्ट गोल्ड फूड इंडिया की ताब सिद्दीक आदि ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त अलीगढ़ ओपन विश्वविद्यालय से संबंधित सत्र भी आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed