{"_id":"594ac7404f1c1be3658b476d","slug":"41498072896-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीट को लेकर युवक पर धारदार हथियार से वार, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीट को लेकर युवक पर धारदार हथियार से वार, गंभीर
Updated Thu, 22 Jun 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीट को लेकर युवक पर धारदार हथियार से वार, गंभीर
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
पिछले तीन दिन से ट्रेनों में सीट पाने के लिए खुलेआम गुंडागर्दी देखी जा रही है। मानवता को भूलकर दबंग एक दूसरे के खून के प्यासे बन जाते हैं। एक ऐसा ही मामला बुधवार को टीएडी पैसेंजर ट्रेन में देखने को मिला। इसमें सीट को लेकर दो दबंगों ने युवक से मारपीट कर दी। बाद में धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर प्रहार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। खबर पाकर पहुंची जीआरपी ने घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। वहीं तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।
हाथरस के गांव पबलोई निवासी विक्रम सिंह इस रूट के डेली सफर करते हैं। सुबह वह ट्रेन से दिल्ली जा रहे थे। हाथरस जंक्शन से ट्रेन में विजय राठौर व विनय राठौर निवासी दिल्ली चढ़े। इन दोनों अभियुक्तों का विक्रम से सीट को लेकर विवाद हो गया। इस पर अभियुक्त हमलावर हो गए। दोनों ओर से जमकर मारपीट होने लगी। इस दौरान अभियुक्तों ने किसी धारदार हथियार से विक्रम की गर्दन और पेट पर प्रहार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देख कोच में अफरातफरी व चीख पुकार मच गई। मडराक स्टेशन पर आरोपी ट्रेन से कूदकर फरार हो गए। खबर पाकर पहुंची जीआरपी ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें कि यह पिछले तीन दिनों में सीट को लेकर ट्रेन में तीसरी घटना हैं। विगत सोमवार को गोमती एक्सप्रेस में सीट को लेकर मुसाफिरों से मारपीट हुई थी। वहीं मंगलवार को इसी ट्रेन में छात्रों के दो गुट सीट को लेकर भिड़ गए थे। छात्रों ने ट्रेन में बेल्ट तक लहराई थीं।
वर्जन
युवक को धारदार हथियार से घायल करने की खबर पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है। तीनों घटनाओं के बाद पुलिस सतर्क है। आगे ओर बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि मुसाफिरों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
- शिव हरि मीणा, एसपी रेलवे