फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   4050 people are allowed to enter in district only after thermal screening

अलीगढ़: 4050 लोगों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद मिला जिले में प्रवेश

Mon, 23 Mar 2020 11:39 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 23 Mar 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
4050 people are allowed to enter in district  only after thermal screening
अलीगढ़ में लॉकडाउन के दौरान लोगों को वापस करते पुलिस कर्मी। - फोटो : CITY OFFICE

कोरोना वायरस की चेन तोड़ने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे ने पूरा जोर लगा दिया है। जिले की सभी सीमाओं से अलीगढ़ में प्रवेश करने वालों को जांच परख के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। सोमवार को लॉक डाउन के पहले दिन 4050 लोगों को जांच के बाद प्रवेश दिया गया है।

विज्ञापन


जिसमें अतरौली से 400, गभाना से 1200, खैर और टप्प्ल से 2000, इगलास से 237, कोल तहसील से 213 लोगों को जिले में इंट्री दी गई। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को भी इसी तरह की सख्ती जारी रहेगी।
विज्ञापन


जिले में लॉक डाउन के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा रोकटोक करने पर किसी ने बीमारी के लिए दवाएं तो किसी ने घर के लिए राशन लेने जाने का बहाना बनाया। दोपहर में सड़कों पर अधिकारियों ने उतरकर स्थिति को देखा तो तत्काल उन्होंने कड़ाई से आदेशों के पालन के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस ने शहर के हर चौराहा पर बैरियर कर जनता को आने-जाने से रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ राशन दुकानें, दूध डेयरी, दवा दुकानें, पेट्रोल पंप ही खुले
जनता कर्फ्यू के सोमवार सुबह छह बजे समाप्त होने के बाद जिले में लॉकडाउन के आदेश को प्रभावी किया गया। सुबह से सिर्फ राशन दुकानें, दूध डेयरी, दवा दुकानें, पेट्रोल पंप ही खुले।
इन सबकी खरीददारी करने की आड़ में जनता सड़कों पर उतरी। पुलिस को लगा था कि सुबह लोग खरीददारी करने के बाद 10 बजे तक अपने घरों में कैद हो जाएंगे, लेकिन सुबह11 बजे के बाद लोगों की चहलकदमी और बढ़ गई।

लोगों को सड़क पर देख डीएम-एसएसपी ने व्यक्त की नाराजगी
पुलिस ने रोकाटोकी की तो किसी ने दवाई तो किसी ने राशन खरीदने जाने का बहाना बनाया। देखते ही देखते शहर के बाजारों में 12 बजे तक लोगों की भीड़ बाइकों सहित अन्य वाहनों पर निकलना शुरू हो गई।इधर, शहर के हालातों का जायजा लेने डीएम चंद्रभूषण सिंह, एसएसपी मुनिराज जी, सीडीओ अनुनय झा, एडीएम सिटी राकेश मालपाणी, सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह, एडीएम एफआर विधान जायसवाल निकले।

एडीएम प्रशासन ने देहात क्षेत्र का दौरान शुरू किया। लोगों को सड़क पर देख डीएम-एसएसपी ने नाराजगी व्यक्त की। थाना पुलिस को सख्ती से लॉकडाउन प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए। इसके बाद पुलिस ने रोकटोक बढ़ाई। शहर के पुराने बाजार से लेकर क्वार्सी, सिविल लाइंस, बन्नादेवी, गांधी पार्क इलाके के मोहल्लों और लिंक रोड सहित सभी चौराहों पर बैरियर लगाए गए। दुपहिया व चार पहिया वाहनों को रोका गया।

दवा-राशन खरीदने के बहाने से परेशान अधिकारी
लॉकडाउन के पहले दिन पुलिस-प्रशासन को जनता से अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। अधिकारी जनता द्वारा सड़कों पर निकलने के लिए लगाए जा रहे दवा और राशन खरीदने के बहाने से परेशान रहे। कई स्थानों पर पुलिस ने दवा खरीदनेे की बात कहने वाले लोगों से दवा का पर्चा मांगा तो वे सकपका गए और वापस अपने घरों को लौट गए।

24596 अंत्योदय कार्ड को मिलेगा फ्री राशन
जिले के 24596 अंत्योदय कार्ड धारकों को हर महीने 35 किलो राशन मुफ्त मिलेगा। मनरेगा, श्रम विभाग और नगर निगम की ओर से दिहाड़ी मजदूरी करने वाले 80 हजार लोगों को पहचाना गया है, जिनकी सूची बनाई गई है। अब इनको चिन्हित कर उनके राशन कार्ड बनवाए जाएंगे। जिले की 1302 दुकानों में इनके लिए अप्रैल में अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए हरेक दुकान में एक नोडल अधिकारी भी लगाया गया है।

इसमें दैनिक मजूदरी करने वाले, ढकेल वाले भी शामिल हैं। पात्र गृहस्थी के कार्ड धारकों को प्रति व्यक्ति 5 किलो राशन मिलेगा। राशन वितरण के दौरान बायोमैट्रिक सत्यापन के दौरान हर बार सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed