फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   40 trucks caught in Mathura with the help of Aligarh team

अलीगढ़ टीम के सहयोग से मथुरा में पकड़े 40 ट्रक

Sat, 11 Jun 2022 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
40 trucks caught in Mathura with the help of Aligarh team
राज्य कर आयुक्त के निर्देश पर वाणिज्य कर एसटीएफ के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड एक अरविंद कुमार के निर्देश पर मथुरा हाईवे पर कर चोरी रोकने के लिए विशेष गोपनीय जांच अभियान चला। शुक्रवार देर रात चले इस अभियान में 40 ट्रक बिना दस्तावेजों के पकड़े गए। इस अभियान के नोडल अधिकारी अलीगढ़ के डीसी एसआईबी आरपीएस कौंतेय रहे।
विज्ञापन

दिल्ली से अलग-अलग राज्यों में कर चोरी के माल आने की सूचना पर छह टीमें लगाकर जांच कराई गई। इसमें एसआईबी आरपीएस कौंतेय के नेतृत्व में टीमों को लगाया गया, जिसमें अलीगढ़, कानपुर, आगरा, लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा के अधिकारी शामिल थे। इन टीमों ने कोटवन के पास 40 वाहन बिना प्रपत्रों के पकड़े है। इस खबर पर ट्रांसपोर्टरों में खलबली मच गई और फिर दिल्ली की ओर से वाहन आना रुक गए। इनमें से चार में सुपारी और बाकी परचून एवं अन्य सामान हैं। इनके ई-वे बिल व माल से संबधित वैध दस्तावेज नहीं मिले। अब जांच के बाद आगे कार्रवाई तय होगी। इसके बाद 70 किमी रेडियस में चेकिंग अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed