फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   38th Corps PAC Aligarh reached quarter finals

Aligarh News: क्वार्टर फाइनल में पहुंची 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़

Wed, 05 Apr 2023 12:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
38th Corps PAC Aligarh reached quarter finals
45वीं वाहिनी पीएसी में 26वीं अंतर वाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन हॉकी प्रतियोगिता में खिलाडि़यों से ह - फोटो : samvad
45वीं वाहिनी पीएसी के मैदान पर 26वीं अंतर वाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन हॉकी प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़, 28वीं वाहिनी इटावा, 44वीं वाहिनी मेरठ, 43वीं वाहिनी पीएसी एटा, 8वीं वाहिनी मुरादाबाद, 23वीं वाहिनी मुरादाबाद की टीमें पहुंच गईं। प्रतियोगिता में 14 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन




26वीं अंतर वाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन हॉकी प्रतियोगिता का मंगलवार को 45वीं वाहिनी पीएसी के मैदान पर एसएसपी कलानिधि नैथानी द्वारा शुभारंभ हुुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन ही मेजबान 45वीं वाहिनी की टीम एटा की 43वीं वाहिनी से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई। हालांकि 38वीं वाहिनी ने लाज रखी और गाजियाबाद की 47वीं वाहिनी को हराकर क्वार्टर फाइनल मुकाबले में प्रवेश किया।
विज्ञापन




पहले दिन छह रोचक मुकाबले हुए। कुल 14 टीमें प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। प्री क्वार्टर फाइनल में 38वीं वाहिनी अलीगढ़ ने 47वीं वाहिनी गाजियाबाद को 5-0 गोल से हराया। अलीगढ़ के प्रीत ने दो गोल, विशाल कुमार, रमन चौधरी, शशिकांत ने एक-एक गोल किया। 28वीं वाहिनी इटावा ने 41वीं वाहिनी गाजियाबाद को 2-0 गोल से शिकस्त दी। 44वीं वाहिनी मेरठ ने 6वीं वाहिनी मेरठ को 4-2 गोल से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन




43वीं वाहिनी पीएसी एटा ने मेजबान 45वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ को 1-0 गोल से मात दी। 9वीं वाहिनी मुरादाबाद ने 8वीं वाहिनी बरेली को 2-1 गोल से हराया। 23वीं वाहिनी मुरादाबाद ने 49वीं वाहिनी गाजियाबाद को 4-0 गोल से मात दी। बुधवार को क्वार्टर फाइनल खेला जाएगा। बुधवार को फाइनल खेला जाएगा। इससे पहले टीम के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट मीट ऑफ मार्शल सूबेदार मेजर विक्रम सिंह के नेतृत्व में निकाला। मुख्य अतिथि एसएसपी कलानिधि नैथानी ने सलामी ली। इस अवसर पर 45वीं वाहिनी के सेनानायक अमित कुमार, उप सेनानायक डॉ. मनोज कुमार, सहायक सेनानायक अरुण कुमार सिंह, सहायक सेनानायक मोनिका यादव, 38वीं वाहिनी पीएसी के शिविरपाल राजेश कुमार गौतम, सहायक शिविरपाल रविंद्र सिंह, सूबेदार सैन्य सहायक विक्रम सिंह, दलनायक सादिक अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed