फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   36 centers proposed for PET exam, 35 thousand candidates will give exam

अलीगढ़ में पेट परीक्षा के लिए 36 केंद्र प्रस्तावित, 35 हजार परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

Sat, 24 Jul 2021 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
36 centers proposed for PET exam, 35 thousand candidates will give exam
पेट (पीईटी यानी प्राइमरी एलिजिबिलिटी टेस्ट) का आयोजन प्रदेश में पहली बार होने जा रहा है। 20 अगस्त को प्रस्तावित इस परीक्षा के लिए जिले में 36 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित हैं। इन पर दो पालियों में परीक्षा होगी, जिसमें 35 हजार परीक्षार्थी भाग लेंगे। शुक्रवार शाम एनआईसी में इस संबंध में शासन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर तैयारियों का जायजा लिया। इस परीक्षा के प्रश्न पत्र में सामान्य अध्ययन, गणित, रीजनिंग, जनरल साइंस, हिंदी, करंट अफेयर्स, अंग्रेजी, भारतीय इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था, भारतीय संविधान और लोक प्रशासन से संबंधित पांच-पांच प्रश्न पूछे जाएंगे। कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। दो घंटे की यह परीक्षा होगी। इसमें 0.25 की नेगेटिव मार्किंग भी होगी।
विज्ञापन

परीक्षा के नोडल अधिकारी एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी ने बताया कि जिले में 35 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। 36 सेंटर प्रस्तावित हैं। दो पालियों में परीक्षा होगी। शुक्रवार को इस संबंध में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये अधीनस्थ चयन बोर्ड के अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने परीक्षा संबंधी तैयारी के विषय में जाना। उनको बताया गया कि जिले में सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई हैं। इस वीसी में जेडी शिक्षा जितेंद्र मलिक सिंह, अपर आयुक्त कंचन सरन, डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा व अन्य शामिल रहे। बता दें कि समूह ग के पदों पर भर्ती के लिए पेट परीक्षा का पास करना अनिवार्य किया गया है। किसी भी पद पर चयन के लिए अभ्यर्थियों को कैटेगरी के हिसाब से शॉर्टलिस्ट किया जाएगा तो उनके पेट स्कोर के आधार पर ही भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed