{"_id":"63f1fed376beab536b0fe2bf","slug":"350-years-old-bileshwar-mahadev-temple-renovated-2023-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: 350 साल पुराने बिलेश्वर महादेव मंदिर का होगा जीर्णोद्धार, 30 मार्च से शुरु होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: 350 साल पुराने बिलेश्वर महादेव मंदिर का होगा जीर्णोद्धार, 30 मार्च से शुरु होगा काम
Sun, 19 Feb 2023 04:20 PM IST
चमन शर्मा
श्रीकृष्ण कुमार शर्मा
श्रीकृष्ण कुमार शर्मा
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 19 Feb 2023 04:20 PM IST
सार
विजगयढ़ के बिलेश्वर महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। समाजसेवी पूर्व चेयरमैन वैद्य गोपालशरण गर्ग ने 30 मार्च से मंदिर के जीर्णोद्धार कराए जाने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विजगयढ़ का बिलेश्वर महादेव मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विजगयढ़ का बिलेश्वर महादेव मंदिर करीब 350 वर्ष पुराना है। जिसे जीर्णोद्धार की जरूरत थी, इसकी शुभ घड़ी आ गई है। महाशिवरात्रि पर क्षेत्रीय लोंगों ने क्षेत्र के समाजसेवी पूर्व चेयरमैन वैद्य गोपालशरण गर्ग से कहा कि मंदिर का जीर्णोद्धार होने की कब शुभ घड़ी आएगी, यह सुनकर समाजसेवी ने कह दिया कि मंदिर का जीर्णोद्धार 30 मार्च को रामनवमी के दिन से शुरू हो जाएगा, इस बात को सुनकर ग्रामीणों हर्ष की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
समाजसेवी व पूर्व चेयरमैन वैद्य गोपालशरण गर्ग अपने परिवार के साथ प्राचीन बिलेश्वर महादेव मंदिर पर पूजा अर्चना को गए थे। क्षेत्रीय लोगों व महंत मूलचंद गोस्वामी ने पूर्व चेयरमैन वैद्य गोपालशरण गर्ग को बताया कि यह मंदिर काफी वर्ष पुराना है। मंदिर की दीवारें में दरार आ चुकी है और इसका जीर्णोद्धार होना चाहिए।
विज्ञापन
समाजसेवी वैद्य गोपालशरण गर्ग ने कहा मंदिर का जीर्णोद्धार के शुरूआत के लिए रामनवमी का दिन अच्छा है। 30 मार्च को जीर्णोद्धार का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। वैद्य गोपालशरण गर्ग राधाकृष्ण मंदिर, हनुमान मंदिर, भैरवनाथ मंदिर, मुक्तिधाम आदि का जीर्णोद्धार करा चुके हैं। यह सभी मंदिर काफी वर्ष पुराने थे और खंडहर के रूप में हो गए थे। प्रतिदिन भक्त मंदिरों में दर्शन के लिए आते रहते हैं।
विज्ञापन