फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   350 sacks of maize belonging to seven traders stolen from Atrauli Mandi.

Aligarh News: अतरौली मंडी से सात व्यापारियों की 350 बोरी मक्का चोरी

Mon, 06 Jul 2026 02:31 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
350 sacks of maize belonging to seven traders stolen from Atrauli Mandi.
कृषि उत्पादन मंडी समिति अतरौली में सात आढ़तियों की दुकानों के आगे से 350 बोरी मक्का गायब हो गई। इससे आढ़तियों में खलबली मची हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

मंडी में राज्य कृषि उत्पादन मंडी समिति में तिलक सिंह फौजी की गुंजन ट्रेडर्स के नाम से आढ़त है। उन्होंने पुलिस को सूचना दी कि उनके यहां से 69 बोरी मक्का गायब है। इसी तरह अन्य व्यापारियों ने जब बोरे चैक किए तो सात व्यापारियों के 350 बोरी गायब मिलीं। राजकीय मक्का खरीद केंद्र प्रभारी ऋचा सिंह ने बताया कि मंडी में व्यापारियों के यहां से 350 बोरी मक्का गायब होना चिंता का विषय है। सरकारी क्रय केंद्र पर खरीदे गए मक्का के 1100 बोरे खुले में रखे हैं, जिनकी गिनती कराई जाएगी। मंडी परिसर के कुछ हिस्सों में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन कुछ जगह कैमरे न होने का चोर फायदा उठा रहे हैं। इससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन

मंडी के सचिव प्यारेलाल मथुरिया ने बताया कि 350 कट्टे मक्का के उठने की बात सामने आई है। पुलिस जांच कर रही है, हो सकता है कट्टे भूल से इधर उधर हो गए हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed