फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   350 homegaurds to withdraw from aligarh police

अलीगढ़ की पुलिस से हटेंगे 350 होमगार्ड

Wed, 16 Oct 2019 02:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
350 homegaurds to withdraw from aligarh police
पहले से ही पुलिस कर्मियों की कम संख्या से जूझ रही जिले की पुलिस के लिए आने वाले दिन अब और भी कठिन होने वाले हैं। प्रदेश सरकार की 25 हजार होमगार्ड हटाने की घोषणा के क्रम में अलीगढ़ से भी करीब 350 होमगार्डों की सूची तैयार की गई है जिन्हें काम से हटाया जाने वाला है। इसके बाद इनके द्वारा किए जाने वाला काम पुलिस कर्मियों को स्वयं ही करना होगा।
विज्ञापन

जिले में कुल 1450 होमगार्ड हैं। इनमें से 100-100 की संख्या में 900 शहरी थानों में तैनात हैं। कुछ होमगार्ड ट्रैफिक पुलिस की सहायता के लिए हैं तो कुछ देहात में तैनाती है। इसके अलावा कुछ होमगार्डों की तैनाती अधिकारियों के साथ भी है। कमांडेंट संदीप सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार की इस संबंध में कार्ययोजना को देखते हुए अलीगढ़ के हिस्से में 350 होमगार्डों को हटाने की सूची तैयार कर ली है। इस सूची को प्रदेश सरकार को भेज दिया जाएगा। वहां से निर्देश आने के बाद आगे की कार्यवाही को अंजाम दे दिया जाएगा।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि होमगार्डों के पुलिस सेवा से हटाए जाने के बाद पुलिस कर्मियों पर कार्य की अधिकता और भी ज्यादा हो जाएगी। अभी भी पुलिस कर्मियों को सामान्य अवकाश से लेकर अन्य प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। साथ ही कार्य के घंटे भी अनियमित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed