फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   33 regional Panchayat members elected unopposed

33 क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

Fri, 23 Apr 2021 12:37 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
33 regional Panchayat members elected unopposed
33 क्षेत्र पंचायत सदस्य मतदान से पूर्व ही निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। इनके विपक्षी उम्मीदवार न होने के चलते निर्वाचन कार्यालय ने इनकी घोषणा की है। इसके अलावा 2750 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। हालांकि अभी ग्राम पंचायत सदस्यों के विषय में अतरौली, खैर और गंगीरी से सूचना आना बाकी है। देर रात तक इसकी सूचना जुटाई जाती रही।
विज्ञापन

इधर, प्रत्याशियों ने अपना-अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को उम्मीदवार इसकी अनुमति लेने आए। हालांकि निर्वाचन कार्यालय ने सिर्फ वाहनों की अनुमति दी। वाहनों के ऊपर साउंड सिस्टम लगाकर प्रचार करने की अनुमति नहीं दी। इसके अलावा बृहस्पतिवार को भी भारी संख्या में प्रत्याशी अपना चुनाव चिन्ह लेने पहुंचे।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य के 33 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित
- अकराबाद ब्लाक के वार्ड संख्या आठ से अनुज प्रताप, 19 से सुनीता देवी, 33 से राहुल सिंह, 44 से रिचा शर्मा व 84 से अतिपाल सिंह निर्विरोध हुए हैं।
- गंगीरी ब्लाक के वार्ड नंबर पांच से कृपाराम, 60 से भावना, 132 से वीरवती व 134 से कुसुमा देवी निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं।
- लोधा ब्लॉक के वार्ड नंबर 92 से वीरेश सिंह, 30 से हरेंद्र कुमार, 36 से नीलम सिंह, 38 से मधु सिंह, 40 से गुंजन जादौन निर्विरोध निर्वाचित हैं।
- इगलास ब्लाक के वार्ड नंबर 61 से मुबीना बेगम व 91 से भगवान देवी निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं।
- गोंडा ब्लाक के वार्ड नंबर 71 से नरेंद्र सिंह, 14 से साहब सिंह, 17 से आनंद कुमार, 45 से अनिल कुमार व 92 से सुरजीता निर्वाचित हुए हैं।
- खैर ब्लाक से वार्ड नंबर 51 से दिवाकर गौड़, 57 से सौम्या गौड़, 60 से प्रशंसा गौड़, 61 से कुसुमलता देवी, 67 से रेखा गौड़, 68 से प्रभाव गौड़ा व 69 से प्रमोद कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- टप्पल ब्लाक के वार्ड नंबर 22 से मीनू व 56 से बीना, चंडौस के वार्ड नंबर 55 से जगदीश व 54 से सीमा सिंह, जवां से वार्ड एक से हरेंद् सिंह व 91 से ऋषि कुमार शर्मा निर्विरोध निर्वाचित हैं।

- अतरौली के वार्ड नंबर 32 से ममता देवी निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं।
ग्राम पंचायतों सदस्य के 2750 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित
ग्राम पंचायत सदस्य के लिए जिले में 10973 पद हैं। इनके सापेक्ष 9024 उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया था। इनमें से 337 नामांकन पत्र खारिज हो गए। वहीं, 218 ने नाम वापस ले लिया। कुल 8459 प्रत्याशी मैदान में बचे थे। इनमें से भी 2750 अभी तक निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। अभी गंगीरी, अतरौली और खैर से डाटा आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed