{"_id":"61f98143a8a9b97a6e1a935c","slug":"33-cases-filed-in-25-days-chargesheet-filed-in-28-aligarh-news-ali2842919185","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः 25 दिन में 33 मुकदमे दर्ज... 28 में चार्जशीट दायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः 25 दिन में 33 मुकदमे दर्ज... 28 में चार्जशीट दायर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिषेक शर्मा
जिले में आचार संहिता लागू हुए अभी 25 दिन हो गए हैं। मगर आचार संहिता उल्लंघन के मामले में पुलिस-प्रशासनिक मशीनरी बहुत तेजी दिखा रही है। इस तेजी का परिणाम है कि कई बेदाग छवि वाले नेताओं पर मुकदमे दर्ज हो गए हैं, जिससे सियासी खेमे सन्नाटे में हैं। कार्रवाई का आलम ये है कि अब तक जिले में कुल 33 मुकदमे दर्ज हुए हैं, जिनमें से 28 में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, वीडियो फुटेज के साक्ष्यों के आधार पर चार्जशीट दायर कर दी है। जिन-जिन मुकदमों में साक्ष्य व बयान पूरे होते जा रहे हैं, उनमें चार्जशीट जल्द से जल्द दायर करने की तैयारी है।
विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता 8 जनवरी को लागू हुई। चूंकि अपने जिले में पहले चरण में चुनाव है। इसलिए यहां शुरुआत से सख्ती भी कुछ ज्यादा देखने को मिल रही है। शुरू के दो दिन चेतावनी के बाद प्रचार सामग्री, आचार संहिता उल्लंघन आदि को लेकर पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीमें लगातार निगरानी, टोकाटाकी बनाए हुए हैं। इसी का परिणाम है कि जिले में अब तक मात्र 25 दिन में 33 मुकदमे दर्ज हुए। जिले के 14 थानों में ये 33 मुकदमे लिखे गए, जिनमें सर्वाधिक रोरावर थाने में सात मुकदमे लिखे गए हैं। क्रमवार खैर थाने में 2, चंडौस में 1, पिसावा में 2, गभाना में 4, अकराबाद में 1, महुआ खेड़ा में 4, छर्रा में 1, क्वार्सी में 1, सिविल लाइंस में 3, बन्नादेवी में 1, सासनी गेट में 2, गोंडा में 2, लोधा में 1 व टप्पल में 1 मुकदमा दर्ज हुआ है। खास बात है कि इनमें कुछ नेता ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपने शपथ पत्र में अपने ऊपर एक भी मुकदमा नहीं दिखाया, उन पर भी इस बार मुकदमे लिखे गए हैं। इनमें अनूप प्रधान, जयवीर सिंह व भगवती प्रसाद सूर्यवंशी शामिल हैं, जबकि जफर आलम पर पहले से आचार संहिता का एक मुकदमा है।
- जिले में अब तक आचार संहिता के 33 मुकदमे दर्ज हुए हैं। उनमें वीडियो व सीसीटीवी साक्ष्यों के अलावा बयानों के आधार पर चार्जशीट लगवाई जा रही है। इनमें से अब तक 28 में चार्जशीट दायर कर पत्रावली न्यायालय भेज दी गई है। बाकी में प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
- कलानिधि नैथानी, एसएसपी
ये भी खास
- इस बार अभी तक इन प्रत्याशियों पर मुकदमे दर्ज : छर्रा से सपा प्रत्याशी लक्ष्मी धनगर, बरौली से भाजपा प्रत्याशी ठा.जयवीर सिंह, शहर से सपा प्रत्याशी जफर आलम, खैर से भाजपा प्रत्याशी अनूप प्रधान, खैर से रालोद प्रत्याशी भगवती प्रसाद सूर्यवंशी पर आचार संहिता के मुकदमे दर्ज।
- इन नौ प्रत्याशियों पर पहले से दर्ज हैं मुकदमे : गौरांग देव चौहान पर 2, धर्मेंद्र लोधी पर 1, वीरेश यादव पर 3, तिलकराज यादव पर 1, अनिल पाराशर पर 1, विवेक बंसल पर 10, अज्जू इशहाक पर 11, मोनिका थापर पर 1, एम सलमान इम्तियाज पर 9 मुकदमे विभिन्न अलग-अलग गंभीर आरोपों में हैं।
- एक प्रत्याशी आचार संहिता उल्लंघन में आरोपी : सपा के शहर क्षेत्र से प्रत्याशी जफर आलम पर आचार संहिता उल्लंघन का वर्ष 2009 का मुकदमा दर्ज है। वे उस समय लोकसभा प्रत्याशी थे, तब यह मुकदमा मडराक में दर्ज हुआ था, जो सीजेएम न्यायालय में लंबित है।