फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   32 doctors transferred, OPD operation will be in trouble

32 डॉक्टरों का तबादला, ओपीडी संचालन पर होगा संकट

Tue, 05 Jul 2022 01:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
32 doctors transferred, OPD operation will be in trouble
मलखान सिंह जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी भीड़। - फोटो : CITY OFFICE
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के दावे कर रही है। मगर पहले से डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे जिले की स्वास्थ्य सेवाएं एकाएक एक बार फिर ‘बीमार’ होती दिख रही हैं। जिसकी वजह प्रदेश स्तर से दो दिन पहले डॉक्टरों के तबादले होना है। इनके स्थान पर अभी तक यहां तैनात होने वाले डाक्टरों की जानकारी नहीं मिली है। बड़े पैमाने पर डॉक्टरों के तबादले होने के कारण जिला अस्पताल, दीनदयाल अस्पताल सहित जिले भर की सीएचसी-पीएचसी पर ओपीडी संचालन का संकट गहरा गया है। वहीं जिला अस्पताल व दीनदयाल की रेडियोलॉजी सेवा ठप होने की स्थिति में है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल का हाल
मलखान सिंह जिला अस्पताल में पहले से 33 के सापेक्ष मात्र 17 डॉक्टर थे। इनमें से अब सर्जन डॉ.राम बिहारी, एनेस्थेटिक डॉ.इकरार व डॉ.चरन सिंह, फिजीशियन डॉ.एसके वर्मा, रेडियोलॉजिस्ट डॉ.निर्मल का तबादला हुआ है। इसी तरह इमरजेंसी देख रहे ईएमओ डॉ.नाजिर का भी तबादला हुआ है। सीएमओ ऑफिस से संबद्ध इमरजेंसी देखने वाले दो ईएमओ का भी गैर जनपद तबादला हुआ है। अब मात्र दस डॉक्टर तैनात हैं, जिनमें दो ईएनटी, दो आई सर्जन हैं। इसके अलावा दो वरिष्ठ परामर्शदाता हैं। बाकी से ओपीडी दिखवाई जा रही है। दो सर्जन मिले हैं तो वे ईएनटी के हैं। जिनकी जरूरत नहीं थी। तबादले के बाद सोमवार को डॉक्टरों की कमी के कारण इंटर्न व नर्सिंग स्टाफ की मदद से ओपीडी संचालित कराई गई। इमरजेंसी को भी इसी तरह इंटर्न की मदद से संभलवाया गया। सोमवार को जिला अस्पताल में 1680 की ओपीडी हुई और 150 से ज्यादा मरीज भरती हैं।
विज्ञापन

दीनदयाल अस्पताल
दीनदयाल संयुक्त अस्पताल में पहले से 18 नियमित व 14 संविदा डॉक्टर तैनात हैं। जिनमें से 8 डॉक्टरों में गयास खां, डॉ.श्वेता, डॉ. रश्मी, डॉ.अमित, डॉ.एसके सिंघल, डॉ.एसके उपाध्याय, रेडियोलॉजिस्ट डॉ.जेएम शर्मा व डॉ.वंदना पांडेय का तबादला हो गया है। जिसकी वजह से ओपीडी सेवाओं पर सोमवार को असर दिखाई दिया। डॉ.वंदना डेंटिस्ट हैं, इसलिए रेडियोलॉजी के साथ-साथ डेंटल सेवा भी पूरी तरह बंद है। यहां सोमवार को 1500 के आसपास ओपीडी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है जिले के अस्पतालों का हाल:-
जिले की सीएचसी, पीएचसी, पोस्टमार्टम, इमरजेंसी ड्यूटी, वीआईपी ड्यूटी के लिए 217 के सापेक्ष अब तक 61 डॉक्टर तैनात थे। जिनमें से 18 के तबादले हो गए हैं। अब तक सीएचसी, पीएचसी पर दो दिन एक डॉक्टर को राउंड वार तैनाती देकर काम चलाया जा रहा था।
- अस्पताल में डॉक्टरों की कमी हो गई है। हालांकि कुछ डॉक्टर नए तैनात हुए हैं, मगर उन्होंने अभी ज्वाइन नहीं किया है। इसे लेकर मैं स्वयं डीएम से मिली। शासन स्तर पर भी वार्ता की गई। पत्र लिखकर भी समस्या से अवगत कराया गया है। उम्मीद है जल्द समस्या का समाधान होगा। फिलहाल जैसे तैसे ओपीडी व इमरजेंसी सेवाएं सुचारू कराई जा रही हैं।-डॉ.ईश्वर देवी बत्रा, सीएमएस, जिला अस्पताल

-मलखान सिंह व दीनदयाल सहित जिले भर के स्वास्थ्य महकमे से बड़े पैमाने पर डॉक्टरों के तबादले हुए हैं। इसे लेकर उच्च स्तर पर वार्ता की जा रही है। अगर जल्द नई तैनाती नहीं हुई तो बड़ा संकट हो सकता है। प्रयास हैं, जल्द इस समस्या का समाधान हो।-डॉ. नीरज त्यागी, सीएमओ
--ये हैं हालात--
- 33 डॉक्टरों की जरूरत वाले जिला अस्पताल में थे 17 डॉक्टर, 6 के तबादले हुए
-217 डॉक्टरों की जरूरत जिले भर में, अब तक 61 डॉक्टर थे, 18 के तबादले हुए
-18 नियमित और 14 संविदा डॉक्टरों के सहारे दीनदयाल अस्पताल, 8 के तबादले
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed