{"_id":"5cd4905dbdec2207897f18e9","slug":"31557434461-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाते हुए नहीं मिले शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाते हुए नहीं मिले शिक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
शहर के विद्यालयों में निरीक्षण के दौरान डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा को साफ सफाई सही नहीं मिली। तीनों विद्यालयों में गंदगी को देखकर प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए। इसी के साथ एक विद्यालय में तो एनसीईआरटी की किताबों की बजाय अन्य पुस्तक से पढ़ाते हुए शिक्षक मिले। जबकि बच्चों के पास किताबें थीं। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्य से जवाब मांगा है।
हीरालाल बारहसैनी इंटर कालेज में कक्षा 12 में प्रवक्ता चंद्र प्रकाश रसायन विज्ञान विषय पढ़ा रहे थे, लेकिन एनसीईआरटी से नहीं, अन्य पुस्तक से। जबकि बच्चों के पास एनसीईआरटी की पुस्तकें थीं। इस पर प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षकों को डीआईओएस ने कड़ी चेतावनी दी।
शिक्षकों के स्टाफ रूम में बैठे होने तथा बच्चे परिसर में घूमते हुए मिले। इसी के साथ विद्यालय में गंदगी भी मिली। डीआईओएस ने इस संबंध में प्रधानाचार्य से जवाब तलब कर लिया है। चंपा अग्रवाल कन्या इंटर कालेज तथा गोपीराम पालीवाल इंटर काले में भी गंदगी पाए जाने पर साफ सफाई के निर्देश दिए और शैक्षिक पंचांग के हिसाब से पठन पाठन कराने के निर्देश दिए।