{"_id":"5ca66654bdec2214757c5a34","slug":"31554409044-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में पानी की आपूर्ति सुधारने को टीमें गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में पानी की आपूर्ति सुधारने को टीमें गठित
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
शहर के कई हिस्सों में पेयजल संकट और आने वाले दिनों भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए नगर आयुक्त ने पेयजल और सफाई व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। इस दौरान पेयजल आपूर्ति को प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। खराब हैंडपंपों को प्राथमिकता पर मरम्मत कराए जाने के निर्देश दिए। इसी के साथ सड़े गले, बासी खाद्य पदार्थ विक्रेताओं पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा है। शहर में पेयजल की किल्लत को लेकर अमर उजाला के गुरुवार के अंक में खबर भी प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी।
पिछले कुछ दिनों से बढ़े तापमान और पेयजल आपूर्ति में आ रही दिक्कतों को देखते हुए नगर आयुक्त ने इसका संज्ञान लिया है। आने वाले दिनों में बिजली आपूर्ति की स्थिति, कम वोल्टेज आदि को देखते हुए सहायक अभियंता एनके कनौजिया सहित 25 कर्मचारियों की टीम को पेयजल आपूर्ति सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
नगर निगम के जितने भी नलकूप हैं उन्हें पूरी क्षमता के साथ भरा जाएगा। खराब हैंडपंप की जहां भी सूचना मिले उसे तुरंत सही कराया जाए। इसके अलावा पूरे शहर में सड़े गले, बासी फल, खाद्य पदार्थों की ब्रिकी पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है और अगर कोई व्यक्ति ब्रिकी करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ नगर निगम अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।