फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   आठ अप्रैल से बंटेगी मतदाता पर्ची

आठ अप्रैल से बंटेगी मतदाता पर्ची

Thu, 04 Apr 2019 01:59 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
आठ अप्रैल से बंटेगी मतदाता पर्ची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव 2019 में दूसरे चरण में शामिल अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र में मतदान 18 अप्रैल को होना है। इससे पूर्व हर मतदाता को मतदान के प्रति जागरूक करने एवं सहूलियतें देने के लिए प्रशासन ने मतदाता पर्चियों को घर-घर बंटवाने की योजना बनाई है। इसके तहत पर्चियों का वितरण आठ अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। जो पांच दिन तक चलेगा।

सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि जिले में कुल 1644 मतदान केंद्र हैं और 3028 मतदेय स्थल। इन बूथों से जिले की पांचों विधानसभा खैर, अतरौली, बरौली, अलीगढ़ एवं कोल विधानसभा के 1873993 मतदाता जुड़े हुए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम चंद्रभूषण सिंह ने इन सभी मतदाताओं को घर-घर जाकर मतदाता पर्चियां बांटने के आदेश दिये हैं।
विज्ञापन


इसके लिए अभियान आठ अप्रैल से आरंभ होने जा रहा है। कोशिश यह रहेगी कि पांच दिन में सभी मतदाताओं पर पर्चियां पहुंच जाएं। इसके लिए बीएलओ को जिम्मेदारी दी गई है। उनका साथ निभाने के लिए शिक्षा मित्रों को भी तैनात किये जाने के आदेश हुए हैं। यह लोग घर-घर जाकर मतदाता पर्चियाें का वितरण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed