फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   गर्मियों की दस्तक के साथ ही पेयजल संकट

गर्मियों की दस्तक के साथ ही पेयजल संकट

Thu, 04 Apr 2019 01:58 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
गर्मियों की दस्तक के साथ ही पेयजल संकट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


गर्मियों की दस्तक के साथ ही शहर में विभिन्न स्थानों पर जबरदस्त पेयजल संकट हो गया है। रसलगंज धोबी वाली गली, नई बस्ती, अशोक नगर, उदय सिंह जैन रोड, देहली गेट, पला रोड, सुरेंद्र नगर आदि इलाकों में पेयजल की किल्लत है। कहीं पर गंदा पानी आ रहा है तो कहीं पर मात्र 15 मिनट पानी आता है। कहीं कहीं तो पानी आ ही नहीं रहा है। नलकूप ठप पड़े हुए हैं। ऐसे में लोगों का कहना है कि जब अप्रैल में यह स्थिति है तो मई जून में क्या हालत होगी।

रसल गंज धोबी वाली गली के रहने वाले मो. इश्तखार, शकील, मो. सलीम, मो. चमन आदि ने बताया कि यहां पर बहुत लंबे समय से गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है, जो पानी आता भी है वह सिर्फ 15 मिनट आता है। यहां क्षेत्र में एक हैंडपंप है, जिस पर बड़ी आबादी निर्भर है। बुधवार को अमर उजाला की टीम पहुंची तो यहां पर खाली बाल्टियां लेकर लोग हैंडपंप पर लाइन लगाए हुए थे।
विज्ञापन


इसके अलावा पला साहिबाबाद क्षेत्र में पानी का जलस्तर गिर जाने से यहां के नलकूप में पानी नहीं आ रहा है। इससे बड़ी आबादी के समक्ष पेयजल संकट खड़ा हो गया है। लोग इलाके में हैंडपंपों पर निर्भर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊपर कोट पर मोहल्ला दखौल में सिर्फ एक समय पानी आता है। यहां के रहने वाले नदीम और जफर ने बताया कि सुबह के समय सिर्फ एक घंटा पानी आता है और वह भी अगर बिजली नहीं आए तो पूरे दिन पानी नहीं आता है। मोहल्ला सुरेंद्र नगर में पुरानी पानी की टंकी गिराकर नई पानी की टंकी का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन अभी तक पिलर भी खड़े नहीं हो सके हैं।


यहां पर सीधे ट्यूबवेल से पानी सुबह शाम एक घंटा आता है। उदय सिंह जैन रोड पर गया प्रसाद गिर्राज ने बताया कि यहां पर पानी आने की अवधि बहुत कम है। उस समय अगर पान नहीं भरा तो संकट हो जाता है। इसी तरह नई बस्ती, अशोक नगर, घुड़िया बाग, खटीकान, देहली गेट इलाके में पानी की आपूर्ति लड़खड़ाई हुई है।

शहर की पेयजल आपूर्ति
- 18 कुल ओवर हैड टैंक हैं
- 07 अंडर ग्राउंड वाटर टैंक हैं
- 36 टैंक मध्यम और अन्य श्रेणियों के हैं
- 20 ट्यूबवेल निर्माणाधीन हैं
- 52 ट्यूबवेलों से सीधे पानी की सप्लाई होती है
- 135 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन पानी की खपत है
- 107 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन पानी उपलब्धता है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed