{"_id":"5ca3c266bdec2209dc70d5d7","slug":"31554236006-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखा एक्सप्रेस में पानी खत्म होने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखा एक्सप्रेस में पानी खत्म होने पर हंगामा
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
मालदा टाउन से दिल्ली जाने वाली फर्रुखा एक्सप्रेस (13483) में सवार यात्रियों ने मंगलवार को ट्रेन में पानी खत्म होने पर हंगामा किया। आनन-फानन अधिकारियों को अलीगढ़ जंक्शन के प्लेटफार्म-7 पर गाड़ी को खड़ा कर पानी भरवाना पड़ा। इसके कारण गाड़ी यहां करीब 22 मिनट तक खड़ी रही। स्टेशन अधीक्षक डीके गौतम के मुताबिक यात्रियों द्वारा हंगामा काटने की जानकारी मिलने पर गाड़ी को प्लेटफार्म-7 पर दोपहर 1:40 बजे खड़ा कराया गया। वहीं, पानी भरने के बाद 02:02 पर रवाना किया गया।
दिल्ली-लखनऊ शताब्दी पर मडराक के पास पथराव
दिल्ली से लखनऊ जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस मंगलवार को मडराक के पास अराजक तत्वों का निशाना बन गई। गाड़ी की एसी बोगी पर ट्रैक के पास खड़े कुछ युवकों ने पथराव कर दिया। इससे बोगी में मौजूद यात्री खौफ में आ गए। उन्होंने तत्काल इस बात की सूचना गार्ड को दी। इसके बाद वहां से कंट्रोल रूम के जरिये सूचना अलीगढ़ जंक्शन पर सुरक्षा कर्मियों को दी गई। स्टेशन अधीक्षक डीके गौतम के मुताबिक किसी व्यक्ति ने एक पत्थर गाड़ी की बोगी पर मारा था। इससे किसी भी प्रकार की हानि नहीं हुई है। सुरक्षा अधिकारियों को अराजक तत्वों पर कार्रवाई के लिए बोला गया है।