फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   दीपावली: पांच से 12 नवंबर तक 100 बसें दौड़ेगी दिल्ली रूट पर

दीपावली: पांच से 12 नवंबर तक 100 बसें दौड़ेगी दिल्ली रूट पर

Wed, 31 Oct 2018 01:39 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
दीपावली: पांच से 12 नवंबर तक 100 बसें दौड़ेगी दिल्ली रूट पर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


परिवहन निगम दीपावली पर यात्रियों को सुगम यात्रा करने के लिए कमर कस चुका है। सोमवार को क्षेत्रीय प्रबंधक ने अपने रीजन के सातों सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ बैठकर यात्रियों की सुविधा के लिए भीड़ के हिसाब से बसों के संचालन के निर्देश दिए हैं।

साथ ही मुख्यालय से आई स्कीम के तहत ज्यादा काम करने के लिए चालक-परिचालकों के लिए बोनस स्कीम की भी जारी की है। पांच से 12 नवंबर तक निगम की 665 गाड़ियों में से करीब 409 बसें दिल्ली रूट पर अतिरिक्त दौड़ेंगी।
विज्ञापन


दिल्ली से यहां आने वाले यात्रियों की संख्या प्रत्येक त्योहार पर अधिक रहती है। दिल्ली से अधिक यात्री आने पर परिवहन निगम के अधिकारियों की ध्यान भी इस मार्ग पर विशेष रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को क्षेत्रीय प्रबंधक जेडए नोमानी ने अलीगढ़, बुद्ध विहार, हाथरस, कासगंज, नरौरा, अतरौली, एटा के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ बैठकर दिल्ली मार्ग पर अतिरिक्त बसों के संचालन के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही बेहतर संचालन के लिए दिल्ली में अपने दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने को भी अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं।

निगम, संविदा चालक-परिचालक तथा अन्य कर्मचारियों के लिए आई स्कीम
दीपावली के त्योहार को देखते हुए परिवहन निगम मुख्यालय ने चालक-परिचालक एवं कार्मिकों के लिए स्कीम लागू की है। इस स्कीम के तहत सात दिन तक नियमित ड्यूटी करने वाले चालक-परिचालकों को तीन सौ रुपये प्रतिदिन प्रोत्साहन का भुगतान किया जाएगा।

इसके अलावा चालक-परिचालक मानक से अधिक बसों का संचालन करते हैं तो 350 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से 28 सौ रूपये प्रोत्साहन के रूप में दिए जाएंगे। यह स्कीम संविदाकर्मियों पर भी लागू होगी। इसके अलावा डिपो एवं क्षेत्रीय कार्यशाला में आठ दिन तक बिना छुट्टी के काम करने वाले कर्मचारियों को 850 रुपये दिए जाएंगे।


इन डिपो की चलेगी गाड़ियां
65 अलीगढ़ डिपो
70 बुद्ध विहार
90 एटा की
60 हाथरस
54 कासगंज
35 नरोरा
35 अतरौली

दीपावली पर सफल संचालन के लिए टीम बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यालय से आई स्कीम पांच से 12 नवंबर तक लागू रहेगी। पिछली दीपावली से ज्यादा राजस्व प्राप्ति का हर संभव प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही अन्य मार्गो पर आवश्यकतानुसार गाड़ियां चलाई जाएगी। वर्कशॉप में किसी भी बस को खड़ा नहीं होने दिया जाएगा।
- जेडए नोमानी, क्षेत्रीय प्रबंधक अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed