फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एएमयू में जिन्ना की तस्वीर पर हाय-तौबा

एएमयू में जिन्ना की तस्वीर पर हाय-तौबा

Sat, 06 Oct 2018 01:24 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
एएमयू में जिन्ना की तस्वीर पर हाय-तौबा
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की मौलाना आजाद लाइब्रेरी में पाकिस्तान के जनक मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर लगने के मामले पर हाय-तौबा की स्थिति है। सांसद सतीश गौतम ने इसका विरोध कर इस मामले को एक बार फिर हवा दे दी है। भाजपा एवं एबीवीपी नेताओं ने इसकी निंदा की है। जबकि एएमयू छात्र बचाव में उतर आए हैं। कुछ तो इंतजामिया के फैसले से गुस्साए भी हैं।

एएमयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष मशकूर अहमद उस्मानी का कहना है कि गांधी जयंती पर महात्मा गांधी के जीवन पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। इसमें उन तस्वीरों को दर्शाया गया था, जिनसे गांधी जी के संबंध थे। इसी क्रम में महात्मा गांधी के साथ जिन्ना की तस्वीर लगी थी।
विज्ञापन


एएमयू या भारतीय मुसलमानों को जिन्ना पसंद नहीं थे, लेकिन इतिहास के हिस्से को हम कैसे बदल सकते हैं। गांधी के साथ जिन्ना की तस्वीर का विरोध उचित नहीं है। छात्र नेता हुजैफा आमिर रशादी ने इस विवाद को अनावश्यक बताया है। उनका कहना है कि पिछली बार सांसद सतीश गौतम ने यूनियन हाल में लगी जिन्ना की तस्वीर पर विवाद उत्पन्न किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बार फिर वह एएमयू बिरादरी को उकसाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन छात्र उनकी गंदी राजनीति को कामयाब नहीं होने देंगे। रशादी ने लाइब्रेरियन को कारण बताओ नोटिस दिये जाने का जरूर विरोध किया है।

उनका कहना है कि सांसद के दबाव में लाइब्रेरियन को कारण बताओ नोटिस दिया गया है जो उचित नहीं है और न ही एएमयू को शोभा देता है। एबीवीपी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. पुष्पेंद्र पचौरी ने लाइब्रेरी में जिन्ना की तस्वीर लगाने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि अब साबित हो गया है कि एएमयू को जिन्ना से कितना प्रेम है।


भाजयुमो के जिलाध्यक्ष मुकेश सिंह लोधी ने भी लाइब्रेरी में जिन्ना की तस्वीर लगाने की कड़ी निंदा की है। उनका कहना है कि हिंदुस्तान में जिन्ना की तस्वीर नहीं लगने देंगे। वह आदमी देश के बंटवारे का जिम्मेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed