{"_id":"5aef70254f1c1b330a8b8937","slug":"31525641253-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सांसद ने धमकाया, राजधानी रोको, पहले वैशाली लाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सांसद ने धमकाया, राजधानी रोको, पहले वैशाली लाओ
Updated Mon, 07 May 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
एएमयू में जिन्ना की तस्वीर का मुद्दा उठाने वाले भाजपा सांसद सतीश गौतम एक नए विवाद में फंस गए हैं। उन पर रेलवे के स्टेशन मास्टर को धमकाकर ट्रेन का शेड्यूल बदलवाने का आरोप लगा है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय रविवार को वैशाली एक्सप्रेस से अलीगढ़ आ रहे थे। रास्ते में ट्रेन लेट हो गई। इधर, सांसद सतीश गौतम दर्जनों भाजपाई सहित प्रदेश अध्यक्ष की आगवानी के लिए स्टेशन पहुंच चुके थे। कड़क धूप में प्लेटफार्म नंबर चार पर ट्रेन का इंतजार कर रहे सांसद व अन्य का गर्मी से हालत बिगड़ रही थी।
आपा खोए सांसद ने स्टेशन अधीक्षक को फोन लगाया और ट्रेन की लोकेशन जानी। जब उन्हें बताया गया कि सुबह की राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों की वजह से लखनऊ से आने वाली वैशाली एक्सप्रेस को रोका गया है, तो सांसद गुस्से से बोले, कोई भी राजधानी हो उसको रोको, पहले वैशाली एक्सप्रेस को लाओ। उसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय आ रहे हैं। आप लोग सुनते क्यों नहीं हैं..? सब रोको पहले वैशाली एक्सप्रेस को लाओ..।
विज्ञापन
वैशाली एक्सप्रेस सुबह के निर्धारित वक्त 4.12 बजे से तकरीबन सवा पांच घंटे लेट थी। सांसद की नाराजगी से रेलवे संचालन में जुटे स्टेशन मास्टर कार्यालय के मुलाजिम तनाव में आ गए।
इस मामले में स्टेशन मास्टर कार्यालय ने बताया कि सुबह अप और डाउन रूट की राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनों के वीआईपी संचालन के कारण दूसरी ट्रेनों को पीछे के स्टेशनों पर रोका गया था, इसलिए दूसरी ट्रेनें लेट हो गई थीं। वैशाली भी इसी वजह से लेट हुई। इधर, सांसद सतीश गौतम ने कहा है कि उन्होंने साधारण बातचीत में ट्रेन की लोकेशन ली थी और उसको जल्द से जल्द अलीगढ़ तक संचालित करने को कहा था इससे ज्यादा कोई बात नहीं है।