{"_id":"5aef701d4f1c1b390a8b86a6","slug":"31525641245-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेस्ट हाउस में सर सैयद के स्थान पर लगी मोदी की फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेस्ट हाउस में सर सैयद के स्थान पर लगी मोदी की फोटो
Updated Mon, 07 May 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खैर (अलीगढ़)।
एएमयू में जिन्ना की तस्वीर भले ही न उतारी गई हो पर खैर कस्बे में स्थित लोक निर्माण विभाग के अतिथि भवन में लगी एएमयू के संस्थापक सर सैयद अहमद खां की तस्वीर उतारकर गायब कर दी गई है। अब उस स्थान पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर लगा दी गई है। इन्हें हटाने-लगाने को लेकर विभागीय कर्मचारी व अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। कई दिन पहले सर सैयद की तस्वीर को लेकर कुछ भाजपा नेताओं ने एतराज जताया था।
दरअसल बुधवार को खैर के लोनिवि गेस्ट हाउस में खैर विधायक अनूप प्रधान ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लोहागढ़ प्रकरण में मंत्री द्वारा दलित के घर भोजन मंगाकर खाने के मामले में पत्रकारों से वार्ता की थी। वहां सांसद सतीश गौतम भी पहुंचे थे। अतिथि भवन में सर सैयद की तस्वीर लगी होने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर न लगी होने पर कुछ नेताओं ने आपत्ति जताई थी।
इसके बाद ही लोनिवि गेस्ट हाउस में लगी सर सैयद अहमद खां की तस्वीर उतार दी गई। तस्वीर किसने उतारी यह बताने के लिए चपरासी से लेकर कोई अधिकारी तक कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं। अब चार दिन बाद रविवार को उसी स्थान पर जिस पर सर सैयद की तस्वीर लगी थी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर लगा दी गई है। यह तस्वीर किसने लगवाई और किसने लगाई यह बात भी कोई नहीं बता रहा है।
विज्ञापन
चर्चा यह जरूर है कि जिन्होंने सर सैयद की तस्वीर हटवाई थी, वे ही प्रधानमंत्री की तस्वीर लगवाकर गए हैं। उक्त मामले में पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता देवेन्द्र सिंह ने बताया कि तस्वीर के मामले में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वह किसी तरह का बयान देने के लिए अधिकृत नहीं हैं, इस विषय में उच्चाधिकारियों से ही बात करें।
सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं भाजपाई: लोकदल
खैर। पीडब्ल्यूडी गैस्ट हाउस से सर सैयद अहमद खां की तस्वीर हटाये जाने की राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष चौ रामबहादुर सिंह ने निंदा की है। उनका कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के सांसद विधायक सत्ता के मद में चूर हो गई हैं। उसे अच्छे बुरे का ज्ञान नही है। गेस्ट हाउस में एएमयू के संस्थापक की तस्वीर को हटाना छोटी मानसिकता को दर्शाता है। सर सैयद की तस्वीर का गायब हो जाना और उनके स्थान पर प्रधानमंत्री की तस्वीर लगना एक बडा मुद्दा है। मामले की छानबीन कर लापरवाह कर्मियों व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
खैर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में लगी एएमयू संस्थापक सर सैयद अहमद की तस्वीर हटाए जाने के प्रकरण के बारे में वहां के कर्मचारियों से सवाल जवाब किया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। शासन के निर्देशों के क्रम में वहां पीएम मोदी और सीएम योगी की तस्वीर लगाई जानी थी। इसी क्रम में पीएम मोदी की तस्वीर लगाई गई है।
- ई प्रदीप रत्नम, सुपरिटेंडेंट इंजीनियर पीडब्ल्यूडी।