फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   महाविद्यालयों में हड़ताल पर रहे शिक्षक

महाविद्यालयों में हड़ताल पर रहे शिक्षक

Wed, 07 Mar 2018 01:48 AM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
महाविद्यालयों में हड़ताल पर रहे शिक्षक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


डॉ. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध ठाकुर वीरी सिंह महाविद्यालय टूंडला के निलंबित शिक्षक डॉ. ज्वाला सिंह के निलंबन को वापस लिए जाने की मांग पर एसवी, डीएस, टीकाराम कन्या महाविद्यालय के शिक्षक हड़ताल पर रहे। इस संबंध में विवि आगरा में धरना भी दिया गया।

शिक्षकों के मुताबिक, ठाकुर वीरी सिंह महाविद्यालय के प्रधानाचार्य ने डॉ. ज्वाला सिंह को निलंबित कर दिया था। इस निलंबन के खिलाफ जब महाविद्यालय के शिक्षकों का प्रतिनिधि मंडल कुलपति से मिलने गया था, लेकिन कुलपति ने शिक्षकों से अभद्रता कर दी और उनके बाउंसर ने शिक्षकों के साथ धक्का-मुक्की भी कर दी।
विज्ञापन


इसके विरोध में विवि के सभी महाविद्यालय के शिक्षक हड़ताल पर चले गए। वहीं, डॉ. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (औटा) ने कुलपति के खिलाफ आगरा में धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस धरने में यहां से शिक्षक भी शामिल होने गए। महाविद्यालय में कुछ शिक्षकों ने उपस्थिति पंजिका पर भी हस्ताक्षर कर दिए थे। वहीं, ज्यादातर शिक्षक हड़ताल (आकस्मिक अवकाश) पर रहे। सनद रहे कि औटा ने आगरा में आयोजित धरने में शामिल होने के लिए शिक्षकों का आह्वान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed