फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   राष्ट्रपति के जाने वाले मार्ग से अतिक्रमण हटवाए-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙

राष्ट्रपति के जाने वाले मार्ग से अतिक्रमण हटवाए-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙

Wed, 07 Mar 2018 01:36 AM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति के जाने वाले मार्ग से अतिक्रमण हटवाए-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


नुमाइश मैदान पर उतरने वाले राष्ट्रपति के हेलीपैड से लेकर एएमयू के बाब ए सैयद तक के रास्ते को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया गया और जेट मशीन से डिवाइजरों के दाग धब्बे छुटाए गए हैं।

यहां तक कि जेल रोड पर मेहर पैलेस के सामने और तस्वीर महल पर पुलिस लाइन के गेट के सामने बने स्पीड ब्रेकरों को भी हटवा दिया गया है।

तस्वीर महल पर फुटपाथ के कुछ हिस्से पर नई इंटरलाकिंग की गई है। साथ ही रंगाई पुताई भी की गई है। तिब्बिया हास्पिटल के सामने से चाय के खोखों को हटवाया गया है।
विज्ञापन


साथ ही यहां से लेकर एएमयू सर्किल तक लगने वाली गन्ने के रस की ढकेलों को भी हटवा दिया गया है। टेलीफोन एक्सचेंज से लेकर आईजी चौक तक जवाहर पार्क की बाउंड्री के किनारे बनी झुग्गियों को भी हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नर्सरियों से जबरन उठाए गए गमले
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के एएमयू के दीक्षांत सामरोह में आने के चलते तैयारियों के क्रम में उनके नुमाइश मैदान से एएमयू तक के रास्ते में पड़ने वाले चौराहों पर गमले रखवाए गए हैं। पर्यावरण चेतना समिति के चौ. सुमेध सिंह ने आरोप लगाया है कि यह गमले नर्सरी वालों से जबरन उठवा लिए गए हैं। किसी से 100 तो किसी से 150 गमले शहर के विभिन्न स्थानों पर नर्सरी लगाने वालों से उठवा लिए हैं। इन गमलों की वापसी को लेकर नर्सरी वाले आशंकित हैं। उनका कहना है कि कार्यक्रम के बाद यह गमले वापस आने की संभावना बहुत कम है। इसका कोई भुगतान भी उन्हें नहीं दिया जा रहा है। जबकि इन गमलों को खरीद के मद में दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed