{"_id":"5a98498f4f1c1b0d658b52bd","slug":"31519929743-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब शुरू होगा मूल्यांकन का काम।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब शुरू होगा मूल्यांकन का काम।
Updated Fri, 02 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
यूपी बोर्ड परीक्षा की समाप्ति से पहले ही अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर भी तैयारी की जा रही है। यहां पांच विद्यालयों में उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी। मूल्यांकन भी ‘तीसरी नजर’ के पहरे में होेगा। यहां किस जिले की कॉपियां जांची जाएंगी, यह अभी तय नहीं हुआ है। अधिकारियों का अनुमान है कि 15 मार्च से मूल्यांकन का काम शुरू हो जाएगा।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा समाप्त हो चुकी हैं।
इंटरमीडिएट की परीक्षा भी 10 मार्च को समाप्त हो जाएगी। जीव विज्ञान को छोड़कर सभी अहम विषयों की परीक्षाएं हो चुकी हैं। साथ ही अब शासन के निर्देश पर अब मूल्यांकन की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।
यहां जिले में नौरंगीलाल जीआईसी, रघुवीर सहाय इंटर कॉलेज, गोपीराम पालीवाल इंटर कॉलेज, एचबी इंटर कॉलेज, एसएमबी इंटर कॉलेज में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद को उन शिक्षकों के नामों की लिस्ट भेजी जा चुकी है, जोकि उत्तर पुस्तिकाएं जांचेंगे। परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ से ड्यूटी में लगाए जाने वाले शिक्षकों की लिस्ट भी ऑनलाइन ही यहां डीआईओएस ऑफिस आएगी। उससे पहले अधिकारियोें की बैठक कर मूल्यांकन के बारे में निर्देश दिए जाएंगे।
डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि मूल्यांकन को लेकर तैयारी की जा रही है। मूल्यांकन का काम भी सीसीटीवी कैमरे के बीच कराया जाएगा। केंद्रों पर पर्यवेक्षक भी लगाए जाएंगे।