फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   टप्पल में 650 एकड़ जमीन मिलेगी उद्योगों को, तैयारियां शुरू

टप्पल में 650 एकड़ जमीन मिलेगी उद्योगों को, तैयारियां शुरू

Mon, 19 Feb 2018 02:40 AM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
टप्पल में 650 एकड़ जमीन मिलेगी उद्योगों को, तैयारियां शुरू
टप्पल की 650 एकड़ जमीन मिलेगी उद्योगों को, तैयारियां शुरू
विज्ञापन


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।

प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित इन्वेस्टर्स सम्मिट को लेकर जिला स्तर पर कई तैयारियां की जा रही हैं। उपायुक्त उद्योग सुधांशु तिवारी ने बताया कि टप्पल में लगभग 650 एकड़ जमीन की तलाश पूरी हो गई है। अगर उद्यमी यमुना एक्सप्रेस-वे के आसपास, एनसीआर के नजदीक कोई बड़ा उद्योग अलीगढ़ में लगाना चाहते हैं तो उनको यहां सभी सुविधाओं से लैस जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। शासन के स्तर से ये काम किसी एक विभाग या निजी कंपनी को दिया जा सकता है। जो उद्यमियों को पूरी जमीन नियमानुसार विकसित कर उपलब्ध कराएंगे।

यही नहीं एक दो दिन में अलीगढ़ के किसी एक उद्योग को लेकर कोई बड़ा सुखद समाचार भी मिल सकता है। इधर, यूपीएसआईडीसी के रीजनल मैनेजर टीके राय ने बताया कि अलीगढ़ के छेरत में 23 एकड़ और एटा एवं हाथरस में भी इतनी इतनी जमीन उपलब्ध है। जो उद्यमियों की मांग के अनुसार उनको पूर्ण रूप से विकसित कर उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


यूपी की इन्वेस्टर्स सम्मिट को लेकर शासन स्तर पर भी लगातार तैयारियां की जा रही हैं। उद्योगों से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी सभी तरह के प्रयास कर अपने अपने जिलों में उद्योगों को आमंत्रण दे रहे हैं। अब कहां कितने उद्योग लगेंगे ये आने वाले वक्त में तय होगा। अलीगढ़ में यमुना एक्सप्रेस-वे, अलीगढ़-गाजियाबाद फोर लेन जीटी रोड हाईवे, अलीगढ़- आगरा हाईवे, अलीगढ़-मथुरा हाईवे, अलीगढ़-मुरादाबाद हाईवे और अलीगढ़-कानपुर जीटी रोड हाईवे की कनेक्टिविटी भी इन उद्योगों को बेहतर संसाधन और कई जिलों का नेटवर्क देने में सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed