{"_id":"5a3eb9644f1c1b86698c37ca","slug":"31514060132-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़... फॉरेसट कालोनी लूटकांड में बदमाशों के स्केच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़... फॉरेसट कालोनी लूटकांड में बदमाशों के स्केच जारी
Updated Sun, 24 Dec 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फॉरेस्ट कालोनी लूटकांड में बदमाशों के स्केच जारी
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
जमालपुर में महेशपुर रोड पर हुई दिन दहाड़े एक टेलर के घर में लूट की वारदात में पुलिस ने स्केच जारी किए हैं। यहां पर चार दिन में लूट की दो वारदातें हुईं। इस पर एसएसपी ने सख्त रुख दिखाया है। जिसके बाद लुटेरों के स्केच जारी किए हैं और उन्हें सभी थानों में भिजवा दिया है।
फॉरेस्ट कालोनी निवासी वसीम के घर में गत दिनों दिन दहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। इससे पहले इसी कालोनी में थाना क्वार्सी के जमालपुर में वन विभाग की कालोनी में पिछले हफ्ते शनिवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने हार्डवेयर कारोबारी दिलशाद के घर में घुसकर सास-बहू को बंधक बनाया और हथियारों के बल पर लाखों रुपये की संपत्ति लूट ली।
दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। इन घटनाओं को लेकर एसओजी हरकत में आई और गुरुवार को हुई लूटपाट में स्केच जारी कर सभी थानों को भेज दिए गए। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेजों के आधार पर भी पुलिस बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।