{"_id":"59eba94f4f1c1bda538b86a9","slug":"31508616527-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में हादसे के बाद बचकर भागा फिर भी आई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में हादसे के बाद बचकर भागा फिर भी आई मौत
Updated Sun, 22 Oct 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे के बाद बचकर भागा फिर भी आई मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, खैर।
कस्बे में टक्कर लगने से बाइक सवार के घायल होने पर लोगों ने रोडवेज बस चालक को दौड़ाया तो बचने के लिए वह दीवार फांदने लगा। इसी बीच एचटी लाइन की चपेट में आ गया।
करंट में चिपककर रोडवेज बस चालक की जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनाें को जानकारी दी, जिस पर परिवार वाले भी वहां आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
रमेश पुत्र रिसाल सिंह निवासी बिचपुरी रोडवेज में चालक थे। शनिवार शाम करीब छह बजे वह नोएडा से बस लेकर अलीगढ़ जा रहे थे। खैर में बिजली घर के निकट बस की साइड से ओवरटेक कर रही एक बाइक टकरा गई। इससे बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया।
विज्ञापन
यह देखकर बस चालक घबड़ा गया। उसने सड़क किनारे बस खड़ी कर दी ओर बस से कूदकर भाग निकला। सावित्री धर्मकांटा के समीप दीवार फांदकर वह भागने की कोशिश करने लगा, इसी बीच दीवार के ऊपर से निकली एचटी लाइन के करंट में चालक का सिर चिपक गया। करंट में चिपकने से उसकी जान चली गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस चालक को सीएचसी ले गए, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उधर पुलिस ने घायल बाइक सवार सुशील पुत्र राकेश निवासी गभाना को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।