फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़ में मिलावट की आशंका पर 1200 किलोग्राम देशी घी पकड़ा गया

अलीगढ़ में मिलावट की आशंका पर 1200 किलोग्राम देशी घी पकड़ा गया

Sun, 17 Sep 2017 02:31 AM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 02:31 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ में मिलावट की आशंका पर 1200 किलोग्राम देशी घी पकड़ा गया
मिलावट के शक पर 1200 किलोग्राम देशी घी पकड़ा
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अतरौली (अलीगढ़)।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अतरौली में छापेमारी कर 4.68 लाख रुपये की कीमत का करीब 1200 किलोग्राम देशी घी मिलावट के शक में पकड़ लिया। देशी घी कासगंज से दिल्ली बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था।

हालांकि व्यापारी पर सेल्स टैक्स व जीएसटी का रजिस्ट्रेशन आदि कागज पूरे पाए गए। टीम ने घी का सैंपल लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने रिपोर्ट आने तक घी को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी के साथ व्यापारी की ही सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन


अतरौली क्षेत्र में भी देशी घी में मिलावट का गोरखधंधा खूब फल फूल रहा है। पिछले दिनों चकाथल, खेड़िया रफातपुर, पीपली आदि गांवों में देशी घी में मिलावट की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग कार्रवाई भी कर चुका है। कुछ दिन पहले भी देशी घी मिलावट के शक में पकड़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके श्रीवास्तव, बिहारी लाल ने टीम के साथ अतरौली क्षेत्र का दौरा किया। उन्हें सूचना मिली कि एक गाड़ी में देशी घी बिक्री के लिए ले जाया जा रहा है। अवंतीबाई चौराहे पर टीम ने गाड़ी को पकड़ लिया। इसमें देखा गया तो 80 टीन घी के थे जिनमें करीब 1200 किलो घी था।


रामलाल अशोक कुमार कासगंज के नाम से फर्म के व्यापारी के पास जीएसटी और वाणिज्य कर विभाग के कागज तो मिले मगर घी पर कोई मार्का नहीं था। इससे मिलावट के शक में घी का सैंपल लिया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट आने तक घी व्यापारी को सुरक्षित रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed