फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   31.23 lakh rupees cheated on Facebook friendship

फेसबुक पर दोस्ती कर ठगे 31.23 लाख रुपये, तीन गिरफ्तार

Sat, 31 Oct 2020 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
31.23 lakh rupees cheated on Facebook friendship
ऑन लाइन ठगी करने वाले गिरोह के सदस्य पुलिस की गिरफ्तर में। - फोटो : CITY OFFICE
साइबर सेल की मदद से क्वार्सी पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने दिल्ली में रहकर ऑनलाइन ठगी करने वाले अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गैंग के दो नाइजीरियन सरगनाओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह साइबर ठग फेसबुक पर दोस्ती कर लोगों को इनामी लालच देकर ठगते हैं। इस गैंग ने यहां किशनपुर इलाके के एक शिक्षक से इसी तरह का लालच देकर 31.23 लाख रुपये ठग लिए। इसी शिक्षक की शिकायत पर जांच करते हुए पुलिस इस गैंग तक पहुंची। साइबर ठगी से जुटाई गई रकम वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर के जरिये नाइजीरिया ट्रांसफर की गई है। जालसाज अब तक डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की रकम इसी तरह एेंठ चुके हैं।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए एसपी देहात शुभम पटेल ने शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि किशनपुर दयाल नगर निवासी भगवती दत्त शर्मा पेशे से शिक्षक हैं। उन्होंने पांच अगस्त को यह शिकायत दी कि उनके साथ फेसबुक पर कुछ विदेशी लोगों ने दोस्ती कर पिछले एक साल के दौरान 31.23 लाख रुपये की (मार्च 2019 से जुलाई 2020 के मध्य) ठगी कर ली है। एसएसपी ने इस शिकायत पर साइबर सेल को जांच सौंपते हुए क्वार्सी थाने में धोखाधड़ी व साइबर एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया। इसी मामले में साइबर सेल ने जांच करते हुए विभिन्न तकनीकी पक्षों की मदद से पाया कि यह गैंग फेसबुक पर खुद को विदेशी बताकर भारतीय लोगों से दोस्ती करते हैं। इसके लिए बाकायदा फर्जी फेसबुक आईडी बनाई जाती हैं। अधिकांश मामलों में महिला की आईडी से पुरुष से और पुरुष की आईडी से महिला से दोस्ती की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed