{"_id":"60734d468ebc3e8d04729dcf","slug":"30-people-covid-positive-in-aligarh-city-office-news-ali260873270","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से महिला की मौत, 62 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से महिला की मौत, 62 संक्रमित मिले
विज्ञापन
कोरोना की वैक्सीन लगवाते एमएलसी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह।
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएन मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में भर्ती बुजुर्ग महिला की शनिवार को मौत हो गई। महिला कोरोना के अतिरिक्त अन्य कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित थी। रविवार को रिकार्ड 62 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं।
जमालपुर निवासी 60 वर्षीय महिला संक्रमित होने के बाद जेएन मेडिकल कॉलेज के कोरोना वार्ड में भर्ती थी। शनिवार को उसकी मृत्यु होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। महिला कोरोना के अतिरिक्त अन्य कई बीमारियों से पीड़ित थी। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि महिला की मृत्यु की जानकारी हुई है। वह डायबिटीज, सेप्टीसीमिया एवं हाइपरटेंशन आदि बीमारियों से भी पीड़ित थी। सरकारी आंकड़ों में जनपद में 57 लोगों की कोरोना से मौत दर्ज है।
इसके अतिरिक्त रविवार को जनपद में रिकार्ड 62 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। यह इस साल में एक दिन की सर्वाधिक संख्या है। संक्रमितों में अधिकतर युवा हैं। 13 लोग 45 वर्ष से अधिक उम्र के हैं। रामघाट रोड स्थित कावेरी अपार्टमेंट के चार, मौलाना आजाद नगर के तीन, जमीराबाद रघुवीरपुरी के दो, जवां सिकंदरपुर के पांच, अकराबाद क्षेत्र के पांच, बीडीओ ऑफिस खैर के दो और रामघाट रोड बैंक ऑफ बड़ौदा का एक व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। रविवार को 18 लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से घर गए हैं। जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 254 हो गई है।