फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   2797 Sahiwal cows were born in Aligarh division through artificial insemination.

Aligarh News: कृत्रिम गर्भाधान से अलीगढ़ मंडल में 2797 साहिवाल गायें हुईं

Sat, 03 May 2025 01:19 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
2797 Sahiwal cows were born in Aligarh division through artificial insemination.
अलीगढ़ मंडल में कृत्रिम गर्भाधान से साहिवाल गायों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में पूरे मंडल में 2797 साहिवाल गायों का जन्म हुआ है। इनमें से सर्वाधिक 2232 अलीगढ़ जिले में और सबसे कम 54 गायें एटा जनपद में पैदा हुईं हैं। हाथरस में 72 और कासगंज 439 गायों का जन्म हुआ है।
विज्ञापन

कृत्रिम गर्भाधान से पैदा होने वाली इन गायों में अधिकांश लक्षण साहिवाल प्रजाति के ही होते हैं। ये सामान्य देसी गायों की तुलना में दोगुना तक दूध देती हैं। औसतन एक साहिवाल गाय रोजाना 12 से 14 लीटर तक दूध देती है। गाय की इस नस्ल के लिए सरकारी पशु अस्पतालों में 100 रुपये के शुल्क में साॅर्टेड सीमन मिलता है, जिसकी वास्तविक कीमत लगभग 797 रुपये तक है। सरकार की ओर से इसे रियायती दरों में उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि इस नस्ल को बढ़ावा दिया जा सके।
विज्ञापन

बाक्स
मंडल में अलीगढ़ जिला सबसे आगे
जिला लक्ष्य कुल गर्भाधान पैदा हुई गायें
अलीगढ़ 13000 11835 2232
हाथरस 6000 4530 72
एटा 4000 1506 54
कासगंज 4100 2872 439
--------
कुल योग 27100 20743 2797
------------
नोट : वित्तीय वर्ष 2024-25 में हुए कृत्रिम गर्भाधान के आंकड़े।
------------
बाक्स
अलीगढ़ में दो वर्ष में हुईं 2824 साहिवाल गायें
अलीगढ़। जिले में कृत्रिम गर्भाधान से वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 में 2,824 साहिवाल गायों का जन्म हुआ है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में 13,050 कृत्रिम गर्भाधान करने का लक्ष्य तय था, इसमें 13,711 गर्भाधान हुए। इनसे 592 गायों का जन्म हुआ। इसी तरह से वित्तीय वर्ष 2024-25 में 13,000 कृत्रिम गर्भाधान करने का लक्ष्य मिला था। इसमें 11,825 गर्भाधान कराए गए। इनसे 2,232 साहिवाल गायों का जन्म हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान--
साहिवाल गायों से सामान्य गायों की तुलना में लगभग दोगुना दूध मिलता है। एक सामान्य गाय के खर्च में इनका पालन आसानी से होता है। पहले इनका सीमन 500 रुपये में मिलता था। बीते दो वर्ष से यह 100 रुपये में मिल रहा है, इसलिए कृत्रिम गर्भाधान के माध्यम से इनकी संख्या अब तेजी से बढ़ रही है। आने वाले समय में इनकी संख्या बढ़ेगी।
-डॉ. दिवाकर वशिष्ठ, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed