फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   2500 people are drinking dirty water since a year

एक साल से 2500 लोग पी रहे हैं गंदा पानी

Thu, 23 Jun 2022 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
2500 people are drinking dirty water since a year
बेगपुर गली नंबर दो में खराब पड़े हैंडपंप को दिखाते स्थानीय लोग। - फोटो : CITY OFFICE
वार्ड नंबर 38 बेगपुर स्थित गली नंबर दो में एक साल से लोग पानी की समस्या झेल रहे हैं। इलाके में जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। इलाके के लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। इस समस्या से करीब 2500 लोग प्रभावित हैं। यह इलाका मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में शामिल है। संकरी गलियों में पानी के टैंकर भी नहीं पहुंच पाते हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि इलाके में एक साल से पानी का संकट है। इलाके में करीब चालीस साल पुरानी पाइपलाइन से जलापूर्ति हो रही है। इस इलाके में अमृत योजना के तहत नई पाइपलाइन भी नहीं पड़ी हैं। इलाके में जगह - जगह से पाइपलाइन टूट गई हैं। जो आज तक सही नहीं कराई गई हैं। टूटी हुई पाइपलाइन में गंदा पानी घुस जाता है, जो सप्लाई के समय घरों में आता है। गंदे पानी की वजह से रोजाना कई हजार लीटर पानी बर्बाद होता है। लोगों ने बताया कि एक साल से इलाके मे गंदा पानी आ रहा है। जिसे पीकर बच्चे बीमार पड़ जाते हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी स्थानीय पार्षद व अधिकारी नहीं सुनते हैं। इलाके के छह सरकारी हैंडपंप हैं, जिनमें से पांच खराब पड़े हैं। इलाके में एक सरकारी ट्यूबवेल से जलापूर्ति हो रही है। एक सरकारी सबमर्सिबल के भरोसे पूरे वार्ड की आबादी है। इलाके में काफी समय से सबमर्सिबल की दरकार है। जिसकी काफी दिन से लोग मांग कर रहे हैं। पानी की समस्या के चलते लोग रोजमर्रा के कामों के लिए परेशान रहते हैं। महिलाएं और बच्चे साफ पानी के लिए दूसरे मोहल्लों में जाते हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार इसकी शिकायत पार्षद से लेकर अधिकारियों से की है, लेकिन समस्या का अभी तक निराकरण नहीं हुआ है।
विज्ञापन

यह है स्थिति
- वार्ड 38 बेगपुर <गली नंबर दो
- वार्ड की आबादी 25 हजार
- मिश्रित आबादी वाला क्षेत्र
- जलस्तर 200 से 250 फुट
- वार्ड में 35 सरकारी हैंडपंप। जिनमें 10 खराब हालत में
- वार्ड में एक सरकारी सबमर्सिबल है
- टीडीएस 600 से 800 है। पीने लायक पानी का टीडीएस 150 तक होना चाहिए
- चालीस साल पुरानी पाइपलाइन से जलापूर्ति
- एक ट्यूबवेल के सहारे जलापूर्ति
वार्ड में कई जगह पानी की समस्या है। नलों से गंदा पानी आता है। बेगपुर गली नबंर दो में भी लीकेज की समस्या है। जिसके कारण नलों से गंदा पानी आता है। समस्या संज्ञान में आती है तो उसका निदान कराया जाता है। निगम अधिकारी किसी की सुनते नहीं हैं। कई बार शिकायत की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुमैरा, पार्षद
बोले अधिकारी
बेगपुर गली नंबर दो में गंदे पानी की समस्या संज्ञान में आई है। समस्या को लेकर टीम को निर्देशित कर दिया गया है। टीम इलाके में जाकर सर्वे करेगी। समस्या को जल्द ही निस्तारित कराया जाएगा।
अरुण कुमार गुप्त, अपर नगर आयुक्त
एक साल से इलाके में गंदे पानी की समस्या है। इससे पहले साफ पानी की आपूर्ति हो रही थी। कई बार शिकायत भी की है। - गिर्राज किशोर
इलाके में केवल एक सरकारी सबमर्सिबल है। पानी के लिए कोई टैंकर की भी व्यवस्था नहीं है। गर्मी में साफ पानी बहुत परेशानी है।- मुनिनुद्दीन
चालीस साल पुरानी पाइपलाइन से इलाके में जलापूर्ति हो रही है। जो कई जगह से लीक हैं। सरकारी हैंडपंप भी खराब है। पानी का संकट है।
-परवेज
गंदा पानी पीकर लोग बीमार पड़ रहे हैं। महिलाओं को पानी लेने के लिए काफी दूर जाना पड़ता है। इलाके के सरकारी हैंडपंप खराब है।
-राजाराम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed