फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   25 thousand rupees reward on the accused of firing in AMU

एएमयू में फायरिंग के आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम

Sat, 04 Jun 2022 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
25 thousand rupees reward on the accused of firing in AMU
एएमयू के डक प्वाइंट पर पिछले वर्ष दो गुटों के झगड़े में बिहार के एक युवक को गोली मारने के आरोपी मुरादाबाद के रहने वाले छात्र सादिक अली पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। वह इस घटना के बाद से फरार चल रहा है और पिछले दिनों इस पर घायल छात्र को धमकी देने का भी आरोप लगा। इस मामले में थाना पुलिस की रिपोर्ट पर एसएसपी ने इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन

ये घटना 3 अगस्त 2021 की देर शाम की है। रात करीब नौ जमालपुर में एक दुकान पर कुछ लोग चाय पी रहे थे, तभी वहां दो गुटों में विवाद हो गया। इस विवाद के बाद दोनों गुट के लोग एएमयू कैंपस के डक प्वाइंट पर फिर से आमने-सामने आ गए। यहां एक गुट ने फायरिंग कर दी, जिसमें बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले अरमान की पीठ में गोली लगी और पार हो गई। बाद में पता चला कि अरमान ने शहर के एक स्कूल से 12वीं की और एएमयू में दाखिले की तैयारी कर रहा था। इस मुकदमे में मूल रूप से मुरादाबाद सिविल लाइंस हाल आरएएम हॉल निवासी सादिक अली आदि का नाम सामने आया। पुलिस तभी से सादिक को तलाश रही है। इसी बीच पिछले दिनों अरमान ने एसएसपी को यह शिकायत दी कि अब सादिक उसे मुकदमा वापसी के लिए धमका रहा है। इसे लेकर पुलिस ने सख्ती शुरू की है। सादिक यहां एक बाहरी कॉलेज का छात्र रहा है। उस पर सिविल लाइंस में वर्ष 2018 से 2022 तक कुल 9 मुकदमे दर्ज हुए हैं। यहां छात्र गुटों के बीच के झगड़ों में वह बेहद सक्रिय रहता है। इसी पुलिस रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने सादिक पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस प्रवेश राणा ने इस बात की पुष्टि की है।
विज्ञापन

गैंगेस्टर में वांछित लूट के आरोपी पर 25 हजार का इनाम
अलीगढ़। सिविल लाइंस थाने से ही गैंगेस्टर में वांछित चल रहे लूट के आरोपी क्वार्सी नगला तिकौना हाल असालत नगर मुरादनगर गाजियाबाद निवासी देवेंद्र उर्फ देव कुमार पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस के अनुसार देवेंद्र पर जिले के क्वार्सी, इगलास आदि थानों में 9 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें से क्वार्सी के वर्ष 2019 के गैंगेस्टर के एक मुकदमे की वह विवेचना कर रहे हैं। इस मुकदमे में वह तभी से फरार है। इसी मुकदमे में एसएसपी स्तर से देवेंद्र पर इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed