{"_id":"613524998ebc3ec6342ecd66","slug":"25-hazari-gokash-absconding-for-13-years-arrested-city-office-news-ali2724255195","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः 13 साल से फरार 25 हजारी गोकश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः 13 साल से फरार 25 हजारी गोकश गिरफ्तार
विज्ञापन
शातिर गोकश।
- फोटो : CITY OFFICE
क्वार्सी पुलिस ने 13 साल से गोकशी व गैंगेस्टर एक्ट में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी को दबोचा है। फरारी के दौरान वह मुंबई में नाम बदलकर रह रहा था और पाव-भाजी बेच रहा था। उसने यह मान लिया था कि अब शायद पुलिस ने तलाश बंद कर दी होगी। इसी भ्रम में वह मुंबई से यहां घूमने आया था और पकड़ा गया।
सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय के अनुसार, एसएसपी स्तर से पुराने फरार इनामियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वर्ष 2009 से फरार चल रहे क्वार्सी में गोकशी और उसी घटना में हुई गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई के वांछित आरोपी को लेकर सूचना मिली थी। पता चला कि 25 हजार का इनामी रामपुर के घेर मराद खां का साबेज उर्फ बिट्टू रामपुर पहुंचा है और वहां से अलीगढ़ आ रहा है। इस पर टीम ने घेराबंदी कर उसे रविवार सुबह धौर्रा माफी से गिरफ्तार कर लिया।
सीओ के अनुसार, साबेज अपने साथियों संग मिलकर गोकशी करता था। उसके खिलाफ गोकशी व गैंगेस्टर एक्ट के वर्ष 2009 के मुकदमे में फरारी में चार्जशीट दाखिल की गई थी। पूछताछ में उसने स्वीकारा कि वह अपने साले के पास मुंबई के बांद्रा में पहचान बदलकर पाव भाजी की ढकेल लगा रहा था। अब उसे यह एहसास हो गया था कि शायद पुलिस ने तलाशना बंद कर दिया है। इसी बीच वह पहले रामपुर पहुंचा और वहां कुछ दिन रुकने के बाद अलीगढ़ अपनी रिश्तेदारी में आया। गिरफ्तारी के पास उसके पास तमंचा भी मिला है। इस सफलता में सीओ के अलावा क्वार्सी इंस्पेक्टर विजय कुमार, सर्विलांस व एसओजी की टीम को एसएसपी ने बधाई दी है। सीओ के अनुसार साबेज पर अलीगढ़ व रामपुर में गोकशी आदि के कुल 19 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
- फाइलों मे गुम हो चुके वांछित/मफरूर अपराधियों के विरुद्ध लगातार ऑपरेशन जारी है। इसी क्रम में पिछले पांच माह में यह चौथी बड़ी सफलता मिली है। - कलानिधि नैथानी, एसएसपी