फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   24 New dengue patients found in aligarh

अलीगढ़ः डेंगू के कहर से तप रहे लोग, 24 और नए मरीज आए सामने

Fri, 08 Oct 2021 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
24 New dengue patients found in aligarh
डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में 24 नए डेंगूू के मरीज सामने आए हैं। डेंगू की चपेट में आए लोगों की संख्या बढ़कर 302 तक पहुंच गई है। सरकारी एवं प्राइवेट अस्पतालों में बुखार के मरीजों की भीड़ है।
विज्ञापन

मलखान सिंह जिला अस्पताल में 91 एलाइजा टेस्ट में 24 लोग डेंगू से पीड़ित पाए गए हैं। पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय से 25 लोगों का नमूना जांच के लिए गया था, जिसमें 14 डेंगू से पीड़ित पाए गए। मलखान सिंह जिला अस्पताल के 29 नमूनों में 8 पॉजिटिव पाए गए हैं। गोंडा एवं खैर से आए नमूने की जांच में एक-एक मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त अस्पताल एवं मलखान सिंह जिला अस्पताल के ओपीडी में बृहस्पतिवार को 200 से अधिक बुखार के मरीज उपचार के लिए आए। दीनदयाल अस्पताल में 75 से अधिक बुखार के मरीजों को भर्ती किया गया। इस समय अस्पताल में बुखार के 119 एवं डेंगू के 11 मरीज भर्ती हैं। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में लगाए गए विशेष कैंप में बुखार के 114 मरीजों को चिन्हित किया गया। डीएमओ डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि सीहोर, संजय गांधी कॉलोनी, कुंवर नगर, बन्नादेवी कैंप में बुखार के 114 मरीज आए। 113 मलेरिया टेस्ट किया गया। इसके अतिरिक्त 89 रोगियों की रक्त पट्टिका बनाई गई है। कैंप में 266 लोगों को दवाएं दी गई। उन्होंने बताया कि डेंगू से किसी भी प्रकार की मृत्यु की सूचना नहीं है। 1021 घरों की जांच में 28 पात्रों में डेंगू का लार्वा पाया गया। उन्होंने कहा कि बुखार होने पर दर्द निवारक दवा का सेवन न करें। चिकित्सक से परामर्श ले और उपचार कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ के निर्देश के बाद सीएचसी से आ रहे नमूने
जनपद में डेंगू एवं बुखार का प्रकोप है। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने सभी सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक को पत्र लिखकर बुखार के मरीजों का सैंपल एलाइजा टेस्ट के लिए मलखान सिंह जिला अस्पताल के लैब में भेजने का निर्देश दिया है, ताकि डेंगू रोगियों की पहचान कर जल्दी से उपचार शुरू किया जा सके। बृहस्पतिवार को इगलास, गोंडा, अतरौली एवं खैर से डेंगू जांच के लिए नमूने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed