फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   237 Respiratory patients cameJan Arogya Mela

अलीगढ़ः जन आरोग्य मेले में पहुंचे सांस के 237 मरीज

Mon, 15 Nov 2021 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
237 Respiratory patients cameJan Arogya Mela
वायु प्रदूषण एवं मौसम में बदलाव के बाद सांस के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। रविवार को जनपद में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में पहुंचे 2559 मरीजों में से 237 सांस के रोगी थे। मधुमेह के 102 रोगी उपचार कराने पहुंचे।
विज्ञापन

वायु प्रदूषण की वजह से दूषित हवा में सांस लेना मुश्किल होता जा रहा है।
खास बात यह है कि अधिकतर रोगी शहरी क्षेत्र एवं अतरौली के हैं। 237 सांस के रोगियों में से 18 मरीज मथुरा रोड स्थित पुष्पविहार शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आए थे। यूपीएचसी नगला तिकोना, केके जैन पर 14-14 रोगी पहुंचे थे। नौरंगाबाद में 13 और बेगमबाग यूपीएचसी में 12 लोग पहुंचे थे। अतरौली का आंकड़ा भी चौंकाने वाला है। वहां सांस के 22 रोगी उपचार कराने पहुंचे थे। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि अब सांस के मरीज अधिक आ रहे हैं। प्रदूषण के साथ ही मौसम में बदलाव प्रमुख कारण है। सांस के मरीजों को सावधान रहने की जरूरत है। जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें। जन आरोग्य मेला में सबसे अधिक 492 मरीज स्कीन के थे। मधुमेह के 102 रोगी पहुंचे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed