फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   23 were summoned, only one witness reached the court

अलीगढ़ : 23 थे तलब, सिर्फ एक साक्षी पहुंचा अदालत

Wed, 11 May 2022 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
23 were summoned, only one witness reached the court
एक तरफ शासन और न्यायालयों के स्तर से लंबित और पुराने मुकदमों के त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया चल रही है। मिशन शक्ति अभियान भी चलाया जा रहा है, मगर थाना पुलिस के स्तर से अभियोजन कार्य में रुचि की कमी दिखाई दे रही है। ऐसा ही मामला सोमवार को एडीजे-13 की अदालत में देखने को मिला। यहां एक दिन में 23 अलग-अलग मामलों में साक्षी (गवाह) तलब थे, मगर एक ही साक्षी अदालत में पहुंचा, वह भी स्वयं। इसको लेकर एडीजे-13 के न्यायाधीश नरेंद्रपाल राणा की ओर से कड़ी आपत्ति जताते हुए एसएसपी को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

एडीजीसी सुधाकर कुलश्रेष्ठ के अनुसार, सोमवार को 23 मामलों में साक्षी तलब थे, जिनमें देहली गेट से 3, जवां से 3, खैर से 8, पिसावा से 3, गभाना से 2, अकराबाद से 4 मामलों में साक्षी तलब थे। इस दौरान सिर्फ एक साक्षी ही गवाही के लिए आ सका, वह भी स्वयं ही आया। इस पर अदालत ने एसएसपी को पत्र लिखकर थानेदारों की लापरवाही का द्योतक बताते हुए थानेदारों को इस विषय में निर्देशित करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed