फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   229 Covid Positive in Aligarh

अलीगढ़ः कोरोना से 229 संक्रमित, युवक की मौत

Tue, 18 Jan 2022 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
229 Covid Positive in Aligarh
कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। 16 बच्चे और 32 वरिष्ठ नागरिक सहित 229 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। कोरोना संक्रमित बेगमबाग निवासी युवक की मौत हुई है। चिकित्सकों का कहना है कि युवक लीवर संबंधी की बीमारी से पीड़ित था।
विज्ञापन

धीरे-धीरे कोरोना विकराल रूप धारण करता जा रहा है। रोज 200 से अधिक मरीज निकल रहे हैं। मंगलवार को 229 लोग इसकी चपेट में आए हैं, जिसमें 32 तो 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक हैं। जबकि 16 की उम्र 17 वर्ष या उससे कम है। मलखान सिंह जिला अस्पताल के पूर्व सीएमएस डॉ. बाल किशन एवं एक कॉलेज के संचालक पंकज मेहरवाल भी कोरोना संक्रमित लोगों की सूची में शामिल हैं। वहीं, बेगमबाग निवासी 36 वर्षीय युवक की तबियत खराब होने पर पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान सोमवार की रात्रि में उसकी मृत्यु हो गई। गरीब परिवार का युवक था। मंगलवार को कोविड प्रोटोकॉल के अंतर्गत उसका अंतिम संस्कार नुमाइश मैदान स्थित शमशान में किया गया। चिकित्सकों का कहना है कि युवक लीवर संबंधी की बीमारी से पीड़ित था।
विज्ञापन

इधर, जनपद में अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1504 तक पहुुंच गई है। जनपद में 1287 सक्रिय कंटेनमेंट जोन हो गए हैं। मंगलवार को 209 लोग कोरोना को पराजित कर स्वस्थ हुए हैं। निगरानी समितियों द्वारा 312 घरों का भ्रमण किया गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने नागरिकों से मास्क एवं दो दूरी का ध्यान रखने का आग्रह किया है। सर्दी, बुखार एवं सांस लेने में दिक्कत होने पर चिकित्सक से परामर्श लेने एवं जांच कराने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed