{"_id":"68e823d7713fe3f4ee0e5c6e","slug":"217-bags-of-dap-fertilizer-went-missing-from-gonda-cooperative-society-aligarh-news-c-2-1-ald1025-809188-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: गोंडा सहकारी समिति में डीएपी खाद के 217 बोरे हुए गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: गोंडा सहकारी समिति में डीएपी खाद के 217 बोरे हुए गायब
विज्ञापन
क्षेत्रीय सहकारी समिति गोंडा पर डीएपी खाद के 217 बोरे गायब हो गए। खाद की कालाबाजारी के आरोपों को लेकर बृहस्पतिवार को सहकारिता विभाग की टीम ने समिति पर जांच की, जहां डीएपी के कट्टे (बोरे) कम मिले हैं।
कस्बा निवासी विनीत कुमार गौतम ने आरोप लगाया था कि बुधवार को गोंडा क्षेत्रीय सहकारी समिति के कर्मचारियों ने मिलीभगत से डीएपी खाद की कालाबाजारी कर दी, जिसकी शिकायत सहकारी अधिकारियों के साथ-साथ प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी के एक्स हैंडल पर भी की गई थी।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रभावशाली लोगों के दबाव में पीछे के रास्ते खाद उपलब्ध कराई जा रही है, वहीं सामान्य किसान को घंटों लाइन में लगने के बाद भी सिर्फ दो बोरा डीएपी खाद मिल पा रहा है। इस संबंध में गोंडा सहकारी विक्रेता अशोक कुमार व लिपिक भूपेन्द्र सिंह का कहना है कि बुधवार को पॉश मशीन काम नहीं कर रही थी, किसानों की भीड़ अधिक थी, प्रति किसान दो-दो कट्टे खाद वितरित कर दिया गया, बृहस्पतिवार को उन्हीं लाभार्थी किसानों को बुलवाकर पॉश में बिक्री दर्ज कराई जा रही है।