{"_id":"5ca6665cbdec224b9d4f710b","slug":"21554409052-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजों के जमाने के स्कूल में अब अंग्रेजी माध्यम से शुरू होगी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजों के जमाने के स्कूल में अब अंग्रेजी माध्यम से शुरू होगी पढ़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अंग्रेजों के जमाने के स्कूल में अब अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई शुरू होगी। इस वर्ष फिलहाल कक्षा छह के प्रवेश अंग्रेजी माध्यम से लिए जा रहे हैं। प्रधानाचार्य शीलेंद्र कुमार के मुताबिक अगर सब कुछ ठीक रहा तो अगले साल से कक्षा नौ के बच्चों को भी अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाया जाएगा।
बता दें कि नौरंगीलाल राजकीय इंटर कालेज की स्थापना 1852 में हुई थी। उस समय यह विद्यालय मिडिल स्कूल के नाम से चलता था। अधिकारियों के बच्चे इस विद्यालय में पढ़ा करते थे। इसके बाद समय बदलता गया और यह विद्यालय राजकीय इंटर कालेज बन गया। अब तक यहां यूपी बोर्ड से हिंदी माध्यम की पढ़ाई हुआ करती थी, लेकिन विद्यालय को इस वर्ष अंग्रेजी माध्यम से बच्चों को पढ़ाने की मान्यता मिल चुकी है। बच्चों को ज्यादा परेशानी न हो, इसलिए प्रधानाचार्य ने सिर्फ कक्षा छह को अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाने की व्यवस्था की है। दाखिले भी शुरू हो गए हैं। ऐसे में राजकीय इंटर कालेज में अब एनसीईआरटी की किताबों से बच्चे अंग्रेजी पढ़ेंगे।
इस वर्ष अंग्रेजी माध्यम से कक्षा छह की शुरुआत कर रहे हैं। सब कुछ ठीक रहा तो अगले वर्ष कक्षा नौ की पढ़ाई का माध्यम भी अंग्रेजी कर देंगे। वैसे तो कक्षा छह में 40 बच्चों का टारगेट रखा है। अगर बच्चे ज्यादा आते हैं तो दो सेक्शन प्रारंभ कर दिया जाएगा। - शीलेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य