{"_id":"5c82d7f8bdec2213f41341ae","slug":"21552078840-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत मांगने के आरोपी लेखपाल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत मांगने के आरोपी लेखपाल के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
केसीसी के नाम पर किसान से रिश्वत मांगने का आरोपी लेखपाल नप गया है। विधायक बरौली ठा. दलवीर सिंह की शिकायत पर एसडीएम कोल ने आरोपी लेखपाल महेश गौतम को क्षेत्र से हटाकर तहसील से संबद्ध कर दिया है।
यही नहीं तहसीलदार को जांच करते हुए विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बताते चलें कि लेखपाल द्वारा गांव खेड़ा खुर्द के किसान चंद्रप्रकाश पुत्र हुकुम सिंह से केसीसी कराने के ऐवज में एक हजार रुपये मांगने का आडियो वायरल हुआ था।
इस आडियो में किसान चंद्रप्रकाश फोन से लेखपाल महेश गौतम से बात करते हैं और अपने खेत पर दुकानें बनाने के लिए केसीसी से पैसा दिलाने की बात करते हैं। इसके बाद लेखपाल से खर्चा पानी की पूछते हैं। जवाब में लेखपाल उनसे एक हजार रुपये की डिमांड करता है।
विज्ञापन
आडियो वायरल होने का संज्ञान लेते हुए विधायक बरौली ठा. दलवीर सिंह ने तत्काल एसडीएम कोल से बात की और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।
एसडीएम कोल रंजीत सिंह ने बताया कि संबंधित लेखपाल को क्षेत्र से हटाकर तहसील से संबद्ध कर दिया गया है। तहसीलदार को मामले की जांच कराने तथा विभागीय कार्रवाई के आदेश दिये गए हैं।