{"_id":"5c817872bdec22144f4164cb","slug":"21551988850-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंबर प्लेट पर जाति का नाम हुआ तो पंजीकर रद होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंबर प्लेट पर जाति का नाम हुआ तो पंजीकर रद होगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
शहर में वाहनों की नंबर प्लेट पर जाति का नाम अंकित होने पर वाहन का पंजीकरण तक रद हो सकता है। इसके लिए पुलिस गोपनीय तरीके से उन वाहनों की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कर रही है, जिनकी नंबर प्लेटों पर जाति को इंगित करने वाले शब्द, जैसे ब्राह्मण, ठाकुर, जाट आदि लिखे हुए हैं। यह मोटर व्हीकल एक्ट का खुला उल्लंघन है।
इस संबंध में एक शिकायत एसएसपी कार्यालय को सिटिजन वेलफेयर सोसायटी के चौधरी एसके सिंह ने दी। इसमें कहा गया कि कुछ वाहन चालकों ने, खास तौर से दोपहिया वाहन चालकों ने, अपने वाहनों की नंबर प्लेट पर नंबरों की जगह अपनी जाति को अंकित कर दिया है।
इसके अलावा कुछ वाहन चालकों ने, जिनके वाहन का नंबर खास तौर से 4141 है, उसे इस तरह लिखा है कि वह पापा लिखा हुआ लगता है। इससे भ्रम की स्थिति पैदा होती है। यही नहीं कुछ वाहन चालक जिन्होंने जाति तो नहीं लिखी है लेकिन नंबर प्लेट पर अपने सरकारी विभाग का नाम लिख दिया है। इसमें पुलिस विभाग भी शामिल है।
विज्ञापन
इससे भी जनता में भ्रम की स्थिति पैदा होती है। कुछ दोपहिया वाहन चालकों ने अपने वाहनों के नंबर स्टाइल शीट में लिखवाए हैं, जिससे सरसरी तौर पर उन्हें पढ़ना ही संभव नहीं हो पाता है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। अगर इसके बाद भी इनकी प्रवृत्ति नहीं बदली तो इनके पंजीकरण रद किए जाएं।
‘वाहन की नंबर प्लेट मानकों के अनुरूप ही होनी चाहिए। इस तरह के जो भी प्रकरण हैं उनमें सख्ती के साथ कार्यवाही होगी। हमारा चेकिंग अभिायन भी इसी बात पर फोकस कर रहा है। ऐसे वाहन चालक नहीं माने तो पंजीकरण रद करने के लिए भी संस्तुति की जा सकती है’
- अजीजउल हक, एसपी ट्रैफिक