फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अग्निशमन एवं प्रदूषण की एनओसी की कठिनाइयों से कोल्ड स्टोर स्वामी आहत

अग्निशमन एवं प्रदूषण की एनओसी की कठिनाइयों से कोल्ड स्टोर स्वामी आहत

Sun, 03 Feb 2019 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
अग्निशमन एवं प्रदूषण की एनओसी की कठिनाइयों से कोल्ड स्टोर स्वामी आहत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


यश रेजीडेंसी में हुई उत्तर प्रदेश कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन की वार्षिक साधारण सभा में अग्निशमन विभाग एवं प्रदूषण नियंत्रण विभाग की एनओसी में आ रही कठिनाइयों पर नाराजगी जताई गई। वक्ताओं ने कहा कि इन कठिनाइयों को दूर करना आवश्यक है। कमिश्नर अजय दीप सिंह ने कहा कि ऐसी नीति बनाई जाय जो किसान एवं कोल्डस्टोरेज स्वामियों के हित में हो।

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष महेंद्र स्वरूप ने किया। मंच पर गिर्राज गोदानी, अनिल अग्रवाल, योगेंद्र पाल सिंह बंटी, अतुल अग्रवाल, मनोज कुमार अग्रवाल, वीरेंद्र सिंह, मोहित अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, राकेश गर्ग, राजेश गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन


राजेश गोयल ने कहा आज शीतग्रह व्यवसाय के संचालन में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। सोनीपत से आये दलजीत सिंह ने अग्निशमन यंत्रों एवं अग्निशमन विभाग के नियम कानूनों की जानकारी दी। केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान जालंधर के वैज्ञानिक योगेश गुप्ता ने आलू की प्रोसेसिंग की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अब फेंके जाने वाले आलू से आप बिस्कुट, कुकीज, नूडल्स बना सकते हैं। प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र स्वरूप ने सभी शीतग्रह स्वामियों से कहा कि रेन वाटर हार्वेस्टिंगप्लंाट लगवाना हमारा कर्तव्य है। इस अवसर पर अलीगढ़ कोल्ड स्टोरेज ऑनर्स एसोसियेशन के पदाधिकारियों ने प्रांत एवं अन्य जनपदों से आये एसोसियेशन के पदाधिकारियों का स्वागत किया।

मंडलायुक्त अजयदीप सिंह नेे कार्यक्रम स्थल पर लगाई गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। गिर्राज गोदानी ने कहा कि आज शीतगृह उद्योग भारी व विषम आर्थिक संकटों से गुजर रहा है आये दिन बैंकों द्वारा शीतगृहों की नीलामी के विज्ञापन समाचार पत्रों मैं प्रकाशित होते हैं, यह उद्योग बंदी की तरफ बढ़ा तो किसान व देश के समक्ष भारी संकट खड़ा हो जाएगा।


बैठक में अतुल अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, मनोज कुमार अग्रवाल, अजय गुप्ता, संजय गर्ग, आनंद शर्मा, चौ.कल्यान सिंह, विनीत केला, मुकेश तोमर, कोल विधायक अनिल पाराशर, डा राजीव अग्रवाल समेत पूरे उत्तर प्रदेश से 700 से शीतग्रह स्वामी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed