{"_id":"5bec8ffebdec2269845aa883","slug":"21542230014-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू जागरण की मेहनत से हुई छात्रा की घर वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू जागरण की मेहनत से हुई छात्रा की घर वापसी
Updated Thu, 15 Nov 2018 02:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता की ग्रेजुएशन की छात्रा को एएमयू के एक युवक ने सोशल मीडिया के माध्यम से फंसाकर कई दिन से यहां लाकर कैद रखा था। किसी तरह जानकारी मिलने पर बुधवार को हिंदू जागरण मंच के अलावा अन्य हिंदूवादी संगठनों ने बात की तह तक जाकर लड़की को बरामद किया। बाद में छात्रा के पिता व भाई के सुपुर्द कर दी।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर दो माह पूर्व कोलकाता निवासी छात्रा स्थानीय छात्र के संपर्क में आई थी। छात्रा ने बताया कि युवक ने उसको अपनी बतों में फंसा लिया था। बाद में प्यार के जाल में फंसाकर नवंबर में अलीगढ़ आने के लिए दबाव बनाया। युवक ने उसे यहां प्रवेश दिलाने के बहाने बुला लिया। छात्रा परिजनों से बहाना बनाकर युवक के पास अलीगढ़ आ गई। नौ दिन यहां रहकर वह अपने परिजनों से बात करती रही। 10 नवंबर को छात्रा अपने घर वापस कोलकाता आ गई। अगले दिन छात्रा अपने पिता के एटीएम से पैसे निकालकर घर वापस न लौटने की चिट्ठी छोड़ आई। इसके बाद पिता ने कोलकाता के जाधवपुर में पुलिस को गुमशुदगी दर्ज कराई। जानकारी हासिल कर परिजनों ने यहां हिंदू जागरण मंच से संपर्क किया। लड़की को परिजनों ने फोन कर गांधी पार्क बस अड्डे पर एक होटल में बुला लिया। कार्यकर्ताओं ने और परिजनों ने लड़की को समझा-बुझाकर परिजनों के साथ कोतकाता के लिए रवाना कर दिया।
विज्ञापन
महानगर अध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि गैर समुदाय के युवक लड़कियों को बहला-फुसलाकर कर फंसा रहे हैं। वह लड़कियों की जिंदगी बर्बाद करने में लगे हुए हैं। संजू बजाज ने बताया कि हम सबको अपनी बहन-बेटियों को जागरूक करने की आवश्यकता है। इस मौके पर हरीश कुमार, जुबिन वार्ष्णेय, रवि अग्रवाल, आशीष सुपारी, शउभम अग्रवाल, दुष्यंत पंडित, संजय, हर्ष भारद्वाज, दीपक सरदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन