{"_id":"5b7dbf6b42c7924674624636","slug":"21534967659-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 को जिले में पहुंचेगी अटल अस्थित कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 को जिले में पहुंचेगी अटल अस्थित कलश यात्रा
Updated Thu, 23 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश यात्रा 24 अगस्त को जिले में पहुंच रही है। अस्थि कलश को शहर में घुमाने की योजना है, ताकि लोग दर्शन कर श्रद्धासुमन अर्पित कर सकें।
भाजपा महानगर की बैठक अध्यक्ष विवेक सारस्वत की अध्यक्षता में आयोजित कर अस्थि कलश यात्रा की रणनीति तय की गई। महामंत्री मानव महाजन, मनोज शर्मा एवं पवन खंडेलवाल को यात्रा का संयोजक बनाया गया है।
विवेक सारस्वत ने बताया कि 24 अगस्त को अस्थि कलश यात्रा अलीगढ़ में पहुंचेगी। हनुमान चौकी पर पार्टी के पदाधिकारी रिसीव करेंगे। उसके बाद अस्थि कलश यात्रा आगरा रोड, सासनी गेट, हाथरस अड्डा, मानिक चौक, मामू भांजा, मीरीमल की प्याऊ, रेलवे रोड, मालगोदाम, कंपनीबाग चौराहा, दूबे का पड़ाव, महाजन पैलेस, गांधी आई हॉस्पिटल तिराहा, सेंटर प्वाइंट, मैरिस रोड, केलानगर, किशनपुर तिराहा, रामघाट रोड, क्वार्सी चौराहा होते हुए सर्किट हाउस पहुंचेगी।
विज्ञापन
विवेक सारस्वत ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी जैसे महान नेता की अस्थि कलश यात्रा का अलीगढ़ आगमन सौभाग्य की बात है। 25 अगस्त को अकराबाद, हाथरस जनपद के सिकंदराराऊ, एटा जनपद के पिलुआ, मिरैची होते हुए कासगंज में पहुंचेगी।
नदरइ, गोरहा होते हुए सोरों घाट पर अस्थि विसर्जन किया जाएगा। इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष वीएस पॉल, अतुल राजाजी, यतेंद्र वाईके, अमन गुप्ता, प्रतीक चौहान, विजेंद्र बघेल, राजकुमार चौहान आदि मौजूद थे।