{"_id":"5b01e2534f1c1bd2408b6ccd","slug":"21526850131-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़... धर्म प रवर्तन पर अड़े युवक को जेल भेजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़... धर्म प रवर्तन पर अड़े युवक को जेल भेजा गया
Updated Mon, 21 May 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के क्वार्सी थाने में एक युवक के धर्म परिवर्तन करने को लेकर हुए हंगामे के बाद पुलिस ने इस युवक को शांति भंग के अंदेशे में जेल भेज दिया। वहीं रविवार की सुबह युवक का धर्म परिवर्तन कराने के आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत करने जा रहे परिजनों को रास्ता रोककर धमकाया गया। इस सूचना पर भाजपाइयों के पहुंचने पर धमकाने वाले भाग गए। बाद में पीड़ित बन्नादेवी थाने भी गए, मगर वहां पुलिस से तवज्जो न मिलने पर घर लौट गए।
बरौला जाफराबाद का रहने वाला वेद प्रकाश पुत्र प्रेमपाल तीन साल से एक दूसरे समुदाय के व्यक्ति की दुुकान पर काम कर रहा था। इसी दौरान वह दुकान मालिक की बेटी के संपर्क में आया और उसी के प्रभाव में सात माह पहले उसने अपना धर्म परिवर्तन कर लिया। इस पर परिजनों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। इसी के चलते उन लोगों ने भाजपा नेता रीता राजपूत से संपर्क किया।
वेद प्रकाश शनिवार को दीवानी कचहरी पहुंचा और धर्म परिवर्तन के लिए जरूरी दस्तावेज जुटाने लगे। यहां पर वेद प्रकाश के परिजन भी पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई और दोनों को थाने ले गई। इसे लेकर थाने में हंगामा हुआ। पुलिस ने स्थिति को देखते हुए वेद प्रकाश व खुर्रम को शांति भंग (151) में पाबंद कर रविवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
इधर, उसके परिजन सुबह बन्नादेवी थाने जाने के लिए घर से निकले तो उन्हें दूसरे पक्ष के लोगों ने रास्ता घेरकर मुकदमा दर्ज न कराने के लिए धमकाया। इस सूचना पर पूर्व मेयर शकुंतला भारती सहित अन्य भाजपाई पहुंचे, जिसके चलते वह लोग भाग गए। बाद में परिजन थाने भी गए। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने भी उनकी बात को यह कहकर तवज्जो नहीं दी कि जब बेटा मर्जी से कर रहा है तो तुम क्या कर सकते हो। इसके बाद परिजन घर लौट गए। इधर, इंस्पेक्टर क्वार्सी का कहना है कि फिलहाल दोनों जेल भेज गए हैं। वहां से जमानत पर आने के बाद ही कुछ तय होगा।